फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body found in sarswati drain in pihowa

सरस्वती ड्रैन से मिला व्यक्ति का शव, दो दिन से था घर से लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in sarswati drain in pihowa
पिहोवा। प्राची मंदिर के निकट सरस्वती ड्रैन में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इसकी सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करवाई। शव की शिनाख्त शिवचरण (47) पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव स्याणा सैंदा के रूप में हुई। जो दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। मृतक के भाई राधेश्याम ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे शिवचरण को किसी का फोन आया था। उससे मिलने के लिए ही वह घर से बाइक पर निकला था, लेकिन देर रात तक भी वह घर वापस नहीं लौटा था तथा उसका फोन भी बंद आ रहा था। अगले दिन उन्होंने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज करवाई थी तथा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बाइक व शव देेखकर उसकी शिनाख्त की। उनको आशंका है कि शिवचरण को कॉल करने वाले व्यक्ति ने ही उसकी हत्या की है। मांग है कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करें ताकि आरोपी को सख्त सजा मिल सकें। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने शिवचरण की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की थी। मंगलवार को पुलिस को उसका शव सरस्वती ड्रैन से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed