{"_id":"68409f4dc0dba5f0520c7a55","slug":"dc-swept-the-road-officials-picked-up-polythene-from-the-road-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-136737-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डीसी ने झाड़ू लगाई, अधिकारियों ने सड़क से उठाई पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डीसी ने झाड़ू लगाई, अधिकारियों ने सड़क से उठाई पॉलिथीन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर प्रदेश स्तरीय आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक लाख साधक जुटेंगे। इस आयोजन से पहले धर्मनगरी चकाचक दिखाई देने लगेगी, जिसके लिए बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से महा स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। पिपली गीता द्वार से शुरू किए गए इस अभियान की पहल खुद जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने की, जिन्होंने पहले पिपली चौक पर बिखरे पॉलिथीन एकत्रित किए और फिर झाड़ू लेकर करीब दो घंटे तक श्रमदान किया। इस दौरान पौध रोपण भी किया गया। इस कार्य में डीसी के साथ अन्य अधिकारी भी सड़क पर उतरे और सेक्टर 10 नए बस अड्डे तक अभियान चलाया गया। जिला उपायुक्त ने खुद पूरे अभियान का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने पिपली गीता द्वार के आसपास फल विक्रेता, किराना स्टोर और ढाबा मालिकों के प्रतिष्ठानों पर जाकर जहां पॉलिथीन रखने के लिए चेतावनी दी वहीं सड़क पर गंदगी फैलाने पर सीधी कार्रवाई करते हुए आठ चालान किए। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि सड़कों पर गंदगी न फैलाएं और कचरे को डस्टबिन में ही डालें। अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर गंदगी फैलाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पिपली गीता द्वार की ट्रैफिक लाइट भी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सुंदरीकरण का कार्य भी किया जाएगा।
गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के हाथ में थमाए चालान
उपायुक्त ने अभियान के दौरान पिपली गीता द्वार के आसपास आठ फल विक्रेताओं, ढाबा मालिकों और किराना स्टोर के मालिकों को गंदगी फैलाने पर चालान थमा दिए और 5500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। उपायुक्त ने दुकानों में पॉलिथीन व प्लास्टिक के प्रयोग को जांचा। इस दौरान दुकानदारों के पास बड़ी मात्रा में पॉलिथीन पाए गए। नप अधिकारियों ने करीब आधा दर्जन दुकानदारों के पॉलिथीन को जब्त कर लिया और उन पर जुर्माना लगाया। अतिक्रमण किए सामान को जब्त किया गया।
विज्ञापन
पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश
उपायुक्त नेहा सिंह ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिपली चौक के आसपास उबड़ खाबड़ जगह को समतल कर पेवर ब्लॉक लगाएं जाए और इस कार्य को आगामी दो या तीन दिन में पूरा किया जाए।