{"_id":"577ab6db4f1c1b700c7fa448","slug":"dc-s-surprise-visits-e-course-at-the-center-misleading-npenge-officer-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-दिशा केंद्र पर किया गुमराह तो नपेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-दिशा केंद्र पर किया गुमराह तो नपेंगे अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
रिकॉर्ड चेक करते डीसी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-दिशा केंद्र में कोई कर्मचारी या अधिकारी लोगों को गुमराह करने का प्रयास करेगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह चेतावनी डीसी राजनारायण कौशिक ने उस समय दी जब वे सोमवार को ई-दिशा केंद्र में लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधाएं देने की उद्देश्य से ही राज्य सरकार ने ई-दिशा केंद्र स्थापित किए हैं।
इससे पहले उपायुक्त ने ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया, फाइल पासिंग सेंटर, मेडिकल टेस्ट सेंटर, फीस काउंटर, सीएम विंडो, नकल जमाबंदी कक्ष, हेल्प डेस्क, रजिस्ट्री कक्ष सहित लोगों को दी जा रही तमाम सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उपायुक्त ने एनआईसी इंचार्ज विनोद सिंगला, रजिस्ट्री क्लर्क राकेश कुमार से अधिकृत और गैर अधिकृत क्षेत्रों की रजिस्ट्री के बारे में जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने ई-दिशा केंद्र में ही लोगों की समस्याओं को सुना और दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी तत्परता के साथ लोगों के कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त ने एनआईसी इंचार्ज विनोद सिंगला को ई-दिशा केंद्र में कुछ और नए सुधार व नए सॉफ्टवेयर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि क्लर्क को रजिस्ट्री करते समय अधिकृत और गैर अधिकृत कॉलोनी की जानकारी तुरंत कंप्यूटर पर नजर आनी चाहिए। इस मौके पर एसडीएम सतबीर कुंडू, सीटीएम डॉ. पूजा भारती, नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।