फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DC inspected the Civil Hospital and checked the arrangements.

Kurukshetra News: डीसी ने किया नागरिक अस्पताल का निरीक्षण, जांचीं व्यवस्थाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
DC inspected the Civil Hospital and checked the arrangements.
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के निरीक्षण के बाद वीरवार को उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और एसपी नीतिश अग्रवाल ने अस्पताल में व्यवस्थाएं जांचीं। उन्होंने इमरजेंसी व भूतल पर मौजूद सभी विभागों का दौरा किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह और पीएमओ डॉ. सारा अग्रवाल को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर विभाग के एसडीओ को भी बुलाया गया। उन्हें कहा कि अस्पताल के भवन का सौंदर्यीकरण कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में गृहमंत्री का आगमन प्रस्तावित है, ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाएं सुदृढ़ और बेहतर होनी चाहिए।
विज्ञापन

तीन दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इसमें अव्यवस्थाएं मिलने पर अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की गई थी। मरीजों की ओर से एक चिकित्सक की शिकायत किए जाने पर चिकित्सक को भी खरी-खरी सुनाई थी। अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द मामले में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed