फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DC arrived to meet the family members to inquire about the well being of the student trapped in Ukraine

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थी का कुशलक्षेम पूछने के लिए परिजनों से मिलने पहुंचे डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
DC arrived to meet the family members to inquire about the well being of the student trapped in Ukraine
DC arrived to meet the family members to inquire about the well being of the student trapped in Ukraine - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों का कुशलक्षेम पूछने के लिए वीरवार को डीसी विभिन्न परिजनों के घर पहुंचे। यहां उपायुक्त ने वीडियो कॉल से विद्यार्थियों से भी बातचीत की। उपायुक्त ने गुरदेव नगर और पटेल नगर में विद्यार्थियों के घर पहुंचकर परिजनों को सरकार और प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद देने के साथ 24 घंटे सहायता के लिए तत्पर रहने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिए कि यूक्रेन में रहने वाले विद्यार्थियों के सभी परिजनों से मिलने का कार्यक्रम तैयार किया जाए। इन आदेशों के साथ ही उपायुक्त स्वयं सबसे पहले गुरदेव नगर में यूक्रेन में एमबीबीएस करने वाले विद्यार्थी दिनेश भूरा के घर पहुंचे। यहां पहुंचने कर उपायुक्त मुकुल कुमार व एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने दिनेश भूरा की मां ओमी देवी व बहन दिशा से बातचीत करके दिनेश का कुशलक्षेम पूछा। उपायुक्त ने उनसे दिनेश के बारे में विस्तार से फीडबैक ली। जानकारी मिली की दिनेश वर्ष 2019 से यूक्रेन में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। सितंबर-2021 में कोरोना काल के दौरान घर आया था।
विज्ञापन

उपायुक्त ने दिनेश से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह स्वयं व उसके कुछ साथी यूक्रेन को छोड़कर हंगरी पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने में सरकार के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासन ने काफी मदद की है। अब वे हंगरी से भारत के लिए फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। उपायुक्त ने करीब पांच मिनट उसके साथ बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल नगर में धनंजय से की बातचीत
यहां से उपायुक्त मुकुल कुमार गुरुकुल के सामने पटेल नगर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने यूक्रेन से लौटे विद्यार्थी धनंजय से बातचीत की। फीडबैक मिला कि कुरुक्षेत्र के काफी विद्यार्थी अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए और उनका परिवार भी उनके दोस्तों से लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed