Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dayanand Mahila Mahavidyalaya receives Silver Award for NEP-2020 implementation

Kurukshetra News: दयानंद महिला महाविद्यालय को एनईपी-2020 क्रियान्वयन में मिला रजत पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dayanand Mahila Mahavidyalaya receives Silver Award for NEP-2020 implementation
कुरुक्षेत्र। ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से रजत पुरस्कार हासिल करने के दौरान प्राचार्या डॉ. उपा
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय को हरियाणा राज्य शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) क्रियान्वयन उत्कृष्टता सम्मान-2025 के अंतर्गत रजत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह राज्य स्तरीय सम्मान समारोह राज्य उच्च शिक्षा परिषद की ओर से 29 दिसंबर को स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान पंचकूला में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने बताया कि इस समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा की ओर से दयानंद महिला महाविद्यालय को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सभी प्रावधानों को प्रभावी, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक लागू करने के लिए दिया गया है। प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के शिक्षकों, प्रशासनिक स्टाफ और विद्यार्थियों के सामूहिक व संगठित प्रयासों का परिणाम है। एनईपी-2020 के अंतर्गत छात्र-केंद्रित शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को प्राथमिकता दी गई जिससे महाविद्यालय ने राज्य स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यह सम्मान दयानंद महिला महाविद्यालय को भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

कुरुक्षेत्र। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से रजत पुरस्कार हासिल करने के दौरान प्राचार्या डॉ. उपा

कुरुक्षेत्र। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से रजत पुरस्कार हासिल करने के दौरान प्राचार्या डॉ. उपा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed