फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DAV Karnal first in men's singles dance, Kurukshetra

पुरुष एकल नृत्य में डीएवी करनाल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
DAV Karnal first in men's singles dance, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रत्नावली समारोह के दौरान शुक्रवार को ओपन एयर थियेटर मंच पर आयोजित हरियाणवी लोकगीत एकल नृत्य प्रतियोगिता में पुरुष प्रतिभागियों ने दर्शकों से वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज करनाल के प्रतिभागी साहिल ने प्रथम स्थान, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने दूसरा व तीसरा स्थान डीबीजी राजकीय कॉलेज पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में नौ कॉलेज के प्रतिभागियो ने अपनी प्रस्तुति दी। एसयूएस राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी, इंद्री करनाल के प्रतिभागी ने सपने में होया रे कमाल पर नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सीएमआरजे एलनाबाद के प्रतिभागी निरीश ने हरा भरा हरियाणा पर नृत्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज करनाल की ओर से प्रतिभागी साहिल ने कै सुपने का जिक्र करूं पर नृत्य किया, आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने छोरी म्हारे प्यार का जिकरा हो सै, यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट केयू के प्रतिभागी ने वा मंद मंद मुस्कारे रे अपनी अदा दिखाए रे, राजकीय महाविद्यालय जींद के प्रतिभागी ने इसी डाल नजर मिलाइ रे, डीबीजी राजकीय कॉलेज पानीपत हर की धरती हरियाली सै, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने छौरी म्हारे प्यार के आगे, बीआर जनता कॉलेज कौल के प्रतिभागी ने या छौरी घायल करगी आंख्या त आंख्या मिलाके नृत्य पर दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. एचजी राय, वाणी राजमोहन, लीला सैनी ने निभाई।

 सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को मोबाइल में कैद करती छात्राएं।  संवाद

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को मोबाइल में कैद करती छात्राएं। संवाद- फोटो : Kurukshetra

महोत्सव में कार्यक्रम के दौरान ताली बजाकर हौसला बढ़ाते शिक्षक व विद्यार्थी।  संवाद

महोत्सव में कार्यक्रम के दौरान ताली बजाकर हौसला बढ़ाते शिक्षक व विद्यार्थी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed