{"_id":"6897cb7fb15ee2b70903c9e6","slug":"daughters-of-mother-teresa-school-second-in-basketball-tournament-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140226-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मदर टेरेसा स्कूल की बेटियां बास्केटबॉल टूर्नामेंट में द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मदर टेरेसा स्कूल की बेटियां बास्केटबॉल टूर्नामेंट में द्वितीय
Sun, 10 Aug 2025 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:58 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल मथाना की अंडर-14 बालिका बास्केटबॉल टीम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सीबीएससी क्लस्टर-16 बास्केटबॉल टूर्नामेंट (2025-26) में द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता पांच से सात अगस्त तक चिन्मया विद्यालय, नौणी, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।
प्राचार्या पूजा सक्सेना ने कहा कि छात्राओं ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा यह सफलता टीम की मेहनत, कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन और विद्यालय परिवार के सहयोग का परिणाम है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
उन्होंने यह भी गर्व के साथ बताया कि विद्यालय की दो प्रतिभाशाली छात्राएं- कक्षा नौ की रिया और कक्षा 10 की लक्षिका का चयन बीएफआई (बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया) जूनियर स्टेट टीम में हुआ है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा विजेता टीमों को सम्मानित भी किया गया। स्थानीय स्तर पर भी स्कूल टीम की इस उपलब्धि की सराहना हो रही है।