{"_id":"95460eeb98d405544d21b22487cafc2d","slug":"daughter-shine-state-name-at-world-lable-bedi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल में बेटियां चमका रहीं विश्व में नाम : बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल में बेटियां चमका रहीं विश्व में नाम : बेदी
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश की बेटियां खेल के क्षेत्र में पूरे विश्व में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने एशियन खेलों से लेकर ओलंपिक तक मेडल हासिल किए हैं। इसलिए राज्य सरकार को हरियाणा की बेटियों पर नाज है।
इसलिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नई खेल नीति को लागू करने के साथ ही अन्य योजनाओं की भी शुरुआत की है। यह बात राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कही। वह शुक्रवार को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले राज्यमंत्री ने राज्यस्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ध्वजारोहण किया और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। इस दौरान 21 जिलों से आई 1414 महिला खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेलने की शपथ ली।
विज्ञापन
इस दौरान राज्यमंत्री ने निजी कोष से एक लाख 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बेटियों के जन्म से पूर्व, लालन-पालन, सुरक्षा, रोजगार, सम्मान और स्वाभिमान को कायम रखने के लिए ही रक्षाबंधन के दिन प्रदेश के सभी जिलों में महिला पुलिस थाने खोले हैं।
पुलिस में खेल कोटे के तहत महिला खिलाड़ियों को विशेष कोटा दिया जा रहा है। राज्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया। उपायुक्त सीजी रजीनिकांतन ने कहा कि इस राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में 21 जिलों से 1414 खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
उनके साथ 55 खेल प्रशिक्षक भी यहां पहुंचे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अनुशासन में रहकर और खेल भावना से प्रदर्शन करें।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एसएस राणा ने कहा कि तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, खो-खो, बास्केटबाल, कब्बड्डी, तैराकी, जिमनास्टिक खेल में करीब 1500 खिलाड़ी और प्रशिक्षक शामिल होंगे।
सभी के लिए खाने और ठहरने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस मौके पर एडीसी प्रभजोत सिंह, एसडीएम शाहाबाद हवा सिंह, प्रशिक्षक जय भगवान, यशवीर सिंह, मनोज कुमार, ऊषा राजपाल, जीतेंद्र, सुदेश कुमार, पंकज पराशर, सांवरी, सुरेंद्र कौर, सतपाल सिंह, टेक सिंह, गुरविंद्र सिंह, सुभाष बेदी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।