फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Data science plays an important role in solving global problems: Prof. Somnath

वैश्विक समस्याओं के समाधान में डाटा साइंस की भूमिका अहम : प्रो. सोमनाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Data science plays an important role in solving global problems: Prof. Somnath
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में सांख्यिकी विभाग द्वारा इनोवेटिव ट्रेड इन स्टैटिस्टिक्स, ऑप्टिमाइजेशन एंड डाटा साइंस विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। इस दौरान काॅन्फ्रेंस की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कुलपति ने कहा कि कुवि द्वारा शोध के क्षेत्र में शिक्षकों को अवाॅर्ड देने, पेटेंट के लिए इको सिस्टम बनाने व 19 ऑनलाइन प्रोग्राम्स द्वारा एआई, साइबर सिक्योरिटी, डाटा एनालिसिज, क्लाउड कंप्यूटिंग आदि के बारे में अहम जानकारी दी। उन्होंने सांख्यिकी विभाग द्वारा पीजी प्रोग्राम के अंतर्गत डाटा एनालिटिक्स को लेकर नए प्रोग्राम शुरू करने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


वैश्विक समस्याओं के समाधान में डाटा साइंस की अहम भूमिका है। सांख्यिकी डाटा भविष्य का ईंधन है और समस्या के सही समाधान के लिए डाटा को सही रूप में शोधात्मक दृष्टि से प्रस्तुत करने की आवश्यकता है ताकि वैश्विक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके। स्वास्थ्य सेवाएं, वित्त, व्यापार, विज्ञान, सुशासन कार्यों, पर्यावरण, विभिन्न तकनीकी सर्वेक्षणों में सांख्यिकी व डाटा साइंस का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम की व्यवस्था तथा पर्यावरण प्रदूषण संबंधित समस्याओं को डाटा साइंस के माध्यम से सर्वेक्षण कर समाधान किया जा सकता है। कोरोना काल में डाटा साइंस के माध्यम से आरोग्य सेतु ऐप द्वारा इंफेक्शन दर तथा हॉट स्पॉट को चिह्नित कर वैश्विक महामारी का सामना किया गया। उन्होंने कहा कि यह काॅन्फ्रेंस सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दूरियों को कम कर वैश्विक परिदृश्य के सापेक्ष में अपनी सार्थकता सिद्ध करने में सफल होगी। इस मौके पर काॅन्फ्रेंस निदेशक व सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुकेंद्र कादियान, आयोजन सचिव डॉ. जितेंद्र खटकड़, डीन साइंसेज प्रो. संजीव अरोड़ा, प्रो. जीपी दुबे, प्रो. मुकेश कुमार, प्रो. मथई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक परिदृश्य को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी और क्रांति की अहम भूमिका
जापान से मुख्य वक्ता प्रो. कुनिओ शिमिजु ने बताया कि भावी शिक्षकों को डाटा साइंस में नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि इस तरह की काॅन्फ्रेंस वैश्विक स्तर पर नए आयाम स्थापित करती है। वेस्टर्न नॉर्वे यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, हाउगेसुंड के प्रो. अजीत के वर्मा ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी और क्रांति की अहम भूमिका है। डाटा साइंस के साथ तकनीक का प्रयोग अनेक नवीन शोधात्मक कार्यों में किया जा सकता है। आईएआरएस के अध्यक्ष प्रो. एससी मलिक ने एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।



पूर्व मुख्यमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
कुवि में सांख्यिकी विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस में कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अतिथियों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर सभागार में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ कुवि में आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed