{"_id":"66760f8ff138ef72140115e6","slug":"cyss-takes-out-protest-march-in-university-campus-over-rigging-in-ugc-net-and-neet-exams-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-119859-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: यूजीसी नेट और नीट परीक्षा में हुई धांधली पर सीवाईएसएस ने कुवि परिसर में निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: यूजीसी नेट और नीट परीक्षा में हुई धांधली पर सीवाईएसएस ने कुवि परिसर में निकाला रोष मार्च
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि के थर्ड गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सीवाईएसएस के छात्र नेता। संवाद
कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी हरियाणा के छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति ( सीवाईएसएस ) ने नीट और यूजीसी नेट की परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रोष मार्च निकाला। जवाहर लाल नेहरू लाइब्रेरी में एकत्रित होकर विद्यार्थियों को परीक्षा में किए गए भ्रष्टाचार के बारे में अवगत करवाया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि नीट, यूजी की परीक्षा में काफी गड़बड़ी पाई गई है। कई जगह पर पेपर लीक हुए है। इतने बड़े पेपर का लीक होना, ये जताता है कि है कि ये कार्य नेताओं की सह के बिना नहीं हो सकता है। इस सरकार और एनटीए की नीतियों के कारण ही अधिक संख्या में विद्यार्थियों का भविष्य खराब हुआ है। कोटा औ पटना में एक छात्रा और एक नौजवान ने आत्महत्या कर ली है। नीट परीक्षा में गड़बड़ी की गई है ये बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है।
उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में केवल ग्रेस मार्क्स की समस्या नहीं थी। इसमें धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार हुआ है। परीक्षा में बैठे 24 लाख छात्र-छात्राओं का भविष्य सरकार के कारनामों से दांव पर लग गया है। परीक्षा केंद्र और कोचिंग सेंटर का एक नेक्सेस बन चुका है, जिसमें पैसे दो-पेपर लो का खेल खेला जा रहा है। यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द कर साढ़े नौ लाख से अधिक विद्यार्थियों का भविष्य खराब करने का काम किया गया है। ये हमारे देश के शासन-प्रशासन व देश के मानव संसाधन के विरुद्ध कोई बहुत बड़ा षड्यंत्र भी हो सकता है, जिसके दूरगामी परिणाम नकारात्मक निकलेंगे।
विज्ञापन
छात्र संघ की मांग है कि कोर्ट की निगरानी में इसकी कड़ाई से जांच हो और दोषियों को कठोर सजा दी जाए। दोषियों को छोडा़ न जाए, फिर वो चाहे सत्ता में बैठे नेता हो या अधिकारी। केंद्र सरकार से मांग है कि विद्यार्थियों का जो समय और संसाधन बर्बाद हुआ है, सभी विद्यार्थियों को मुआवजा दिया जाए। नीट, यूजी की परीक्षा को रद्द किया जाए और यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाए ताकि विद्यार्थी समय रहते अपनी तैयारी कर परीक्षा दे सकें। इस मौके पर प्रदेश सचिव शुभम राणा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांचाल, जिला उपाध्यक्ष अनिकेत सिंह, जिला चेयरमैन करण गाबा, छात्र नेता लकी चौहान, अंशुल, संदीप, अंकुर, अर्जुन गाबा सहित अन्य विद्यार्थी व संघ के सदस्य मौजूद रहे।