{"_id":"69d2cbc2ae0df0e95b049bcd","slug":"cylinders-available-twice-the-demand-naresh-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-152793-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग से दोगुने सिलिंडर उपलब्ध : नरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग से दोगुने सिलिंडर उपलब्ध : नरेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में मांग से भी ज्यादा संख्या में गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं और सभी एजेंसियों में सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक है। जिले में तीन कंपनियों की 27 एजेंसियां हैं जिनमें आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल शामिल हैं। ऐसे में जिले में मांग से दोगुने सिलिंडर उपलब्ध हैं। यह जानकारी जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने दी है।
उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों को स्टॉक की पूर्ण जानकारी प्रतिदिन के आधार पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर गैस सिलिंडरों के लिए कोई कालाबाजारी करता है तो उसकी सूचना तुरंत 01744-294418 पर दें। दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। इतना ही नहीं ढाबों, होटल और व्यावसायिक सिलिंडरों की जगहों पर घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में ढाबा, होटल और व्यावसायिक सिलिंडरों की जगहों पर प्रयोग होने वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों का भंडारण न करें।