फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cyclist seriously injured in collision with Bolero

Kurukshetra News: बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Cyclist seriously injured in collision with Bolero
इस्माईलाबाद। बोलेरो कार की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल भाई की शिकायत पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संतनगर कॉलोनी निवासी तिलक राज ने इस्माईलाबाद थाना में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक पर ठोल जा रहा था। उसके आगे उसका बड़ा भाई धर्मवीर भी साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जब वह हाईवे पर पंजाबी ढाबा के समीप पहुंचा तो पीछे से एक बोलेरो चालक ने उसके भाई की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उसका भाई साइकिल सहित सड़क पर गिर गया। गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। वह राहगीरों की मदद से घायल धर्मवीर को एलएनजेपी अस्पताल ले गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। उसने अपने भाई को आदेश अस्पताल में दाखिल कराया वहां से भी डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ भेज दिया है। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed