फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cycle rally organized under Fit India campaign

Kurukshetra News: फिट इंडिया अभियान के तहत निकाली साइकिल रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cycle rally organized under Fit India campaign
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन करवाया गया। राधा कृष्ण सनातन धर्म कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दीपक सैनी, पूजा मॉडर्न स्कूल के चेयरमैन विकास दीप संधू, मनोज पीटीआई मुनीश धीमान अग्रसेन स्कूल विकास और मनप्रीत कौर पूजा मॉडर्न स्कूल भारतीय खेल प्रशिक्षण के सहायक निदेशक बाबू राम रावल, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, डीपीआरओ नरेंद्र सिंह, पूर्व जिला खेल अधिकारी यशवीर सिंह, पूर्व हॉकी चीफ कोच गुरविंदर सिंह, हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर साइक्लिंग कुलदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन




इस साइकिल रैली में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण है। फिट इंडिया एक पहल है जिसका उद्देश्य भारतीयों को शारीरिक रूप से सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। रैली को सफल बनाने में नरेंद्र ठाकुर हॉकी कोच, सोहन लाल हॉकी कोच राहुल सांगवान वॉलीबॉल कोच साहिल हॉकी कोच कोमल शर्मा साइक्लिंग कोच पूनम शर्मा जिम्नास्टिक कोच चांद राम एथलेटिक्स कोच स्केटिंग कोच अरुण चौहान समाज सेवी विनोद गर्ग,नरेश कुमार बलराज ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






फिटनेस हमारे जीवन का अभिन्न अंग : प्रो. सोमनाथ

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने फिट इंडिया- रविवार को साइकिल अभियान के तहत विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग की ओर से सभी शिक्षण विभागों के स्वयंसेवकों के लिए आयोजित साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह साइकिल यात्रा कुलपति निवास से यूनिवर्सिटी मार्केट होते हुए छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. सोमनाथ ने कहा कि फिटनेस हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। मानसिक और शारीरिक फिटनेस ही हमारी असली संपत्ति है। इस तरह की पहल देखना वाकई अच्छा है, जहां लोग साइकिल चलाने के लिए एक साथ आ रहे हैं और आम तौर पर बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। मुझे खुशी है कि फिट इंडिया ऐसा कर रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह आगे भी बढ़ता रहेगा। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति ने सैकड़ों लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पॉल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रो. दिनेश राणा, प्रो. अमित लूदरी, प्रो. सुशीला चौहान, प्रो. जसबीर ढांडा, प्रो. चन्द्रकांत, प्रो. दीपक राय बब्बर, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. राजरतन, डॉ. सुखविन्द्र सिंह, डॉ. पूजा, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिला सहित शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed