फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cycle rally organised under Sai's Fit India Fitness Campaign

Kurukshetra News: साई के फिट इंडिया फिटनेस अभियान के तहत निकाली साइकिल रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cycle rally organised under Sai's Fit India Fitness Campaign
कुरुक्षेत्र। फिट इंडिया फिटनेस अभियान के तहत आयोजित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते भ
कुरुक्षेत्र। विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रहना होगा। इस प्रदेश के नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से चलाए जा रहे फिट इंडिया फिटनेस अभियान में भाग लेना होगा।
विज्ञापन

उक्त विचार भाजपा के जिला अध्यक्ष तजिंद्र सिंह गोल्डी रविवार को साई सेंटर में भारतीय खेल प्राधिकरण व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि बतान, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, पूर्व मंत्री देवेंद्र शर्मा, डीएसओ मनोज कुमार, साई के वरिष्ठ प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वडैच, नेहरू युवा केंद्र की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरमीय ने हरी झंडी देकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। इस साइकिल रैली ने साई सेंटर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशा मुक्त हरियाणा का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में मनुष्य को अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने की जरूरत है। इन खेल कूद गतिविधियों के साथ-साथ प्रत्येक मनुष्य को योगा, साइक्लिंग और नियमित रूप से सैर को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने समाज को फिट रहने के लिए जन जागरण अभियान को शुरू करके एक सराहनीय कार्य किया है। इस फिट इंडिया अभियान मेें प्रत्येक व्यक्ति को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान के साथ जुड़कर नागरिक अपने आप को स्वस्थ बना सकता है। इसलिए इस अभियान के साथ सभी को जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साई के सहायक निदेशक बाबू राम रावल ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से फिट इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। साई के सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच, सेवानिवृत चीफ कोच गुरविंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह, पूर्व डीएसओ यशवीर सिंह, हॉकी प्रशिक्षक नरेंद्र ठाकुर, साइकिलिंग कोच कोमल नेहरू युवा केंद्र से कांता रानी, समाजसेवी बलराज ग्रेवाल, समाजसेवी विनोद गर्ग, नरेश सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed