फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cyber crime

उपभोक्ता के खाते से निकाले 75540 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
साइबर ठग ने एनी डेस्क एप के जरिए एक उपभोक्ता के अकाउंट से 75540 रुपये निकाल लिए। ठग ने खुद को बीएसएनएल का कस्टमर केयर बताकर उपभोक्ता को अपनी बातों में फंसाया और फिर उसके मोबाइल में एनी डेस्क एप इंस्टॉल कराकर ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में बनारसी दास वासी डीडी कॉलोनी खेड़ी मारकंडा ने कहा कि 25 सितंबर की दोपहर उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। इस व्यक्ति ने खुद को बीएसएनएल का कस्टमर केयर कर्मी बताकर सिम कार्ड की केवाईसी अपडेट कराने को कहा था। उसने उसके मोबाइल पर एप का लिंक भेजकर एनी-डेस्क एप इंस्टॉल करा दी थी। उसके कुछ देर बाद ही उसके अकाउंट से 75540 रुपये निकाल लिए गए थे। ठगी की भनक लगने पर उसने बैंक से संपर्क किया था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed