{"_id":"67367c8fe03648990b01a154","slug":"culture-and-traditions-flourish-through-folk-costume-workshops-prof-sanjeev-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-126895-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक परिधान कार्यशालाओं से पनपते हैं संस्कृति और संस्कार : प्रो. संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक परिधान कार्यशालाओं से पनपते हैं संस्कृति और संस्कार : प्रो. संजीव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा एमआरसीएन रिपोर्ट की प्रस्तुति दिखाते हुए कुलपति प्रो. स
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हरियाणा धरोहर संग्रहालय में हरियाणा की शान लोक परिधान के अंतर्गत पगड़ी व धोती बांधने की कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका समापन वीरवार को हुआ। मुख्यातिथि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं से संस्कृति और संस्कार पनपते हैं ताकि विद्यार्थियों में भी नैतिकता का अधिक से अधिक संचार हो सके। इतने कम समय में धरोहर का प्रयास बहुत ही सार्थक रहा है। लोक परिधान हमें संस्कारों के साथ जिम्मेदारी निभाना भी सिखाते हैं और पगड़ी लोकलाज में सबसे बड़ा परिधान माना जाता है।
धरोहर क्यूरेटर डॉ. कुलदीप सिंह आर्य ने बताया कि पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता में विधि विभाग की मधु बाला ने पहला, आईआईएचएस से नैंसी ने दूसरा तथा आईआईएचएस से सारदे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में संगीत विभाग के जसबीर ने पहला स्थान हासिल किया तथा आईआईएचएस के गुरप्रीत ने दूसरा और आईटीटीआर के आलोक ने तीसरा स्थान हासिल किया। धरोहर की चेयरपर्सन डॉ. नीलम ढांडा ने कहा कि धरोहर का यह प्रयास आने वाले समय में सार्थक सिद्ध होगा। प्रशिक्षक हरिकेश पपोसा ने कहा कि इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से बिहार, हिमाचल, चंढीगढ़, उत्तराखंड व हरियाणा के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अनेकता में एकता का परिचय दिखाते हुए हरियाणवी परिधान को बारीकी से सीखा। इस मौके पर डॉ. सोमबीर जाखड, सुभाष वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
कुलपति ने जारी की एमआरसीएन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की रिपोर्ट
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने वीरवार को यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग विभाग के मोबाइल रेडियो संचार एवं 5जी नेटवर्क (एमआरसीएन) की पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सम्मेलन रिपोर्ट जारी की। कुलपति प्रो. सचदेवा ने कहा कि यह सम्मेलन रिपोर्ट इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शोधार्थियों और संकाय सदस्यों के लिए एक अमूल्य संसाधन के रूप में कार्य करेगी। रिपोर्ट में 5जी तकनीक एवं मोबाइल रेडियो संचार तकनीक की आधुनिक युग में प्रासंगिकता एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन की रिपोर्ट में 355 प्रस्तुतियों में से चुने गए 60 पेपर प्रस्तुतियां शामिल हैं। इसी के साथ वायरलेस संचार में वैश्विक विशेषज्ञों के छह मुख्य भाषण भी शामिल हैं।
विज्ञापन
कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि इस व्यापक रिपोर्ट ने कुवि एवं यूआईईटी संस्थान शैक्षणिक यात्रा में एक सफल अध्याय को चिह्नित किया है। यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि एमआरसीएन में दुनिया भर के विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्होंने मोबाइल रेडियो और 5जी तकनीक में प्रगति को साझा किया। इस मौके पर आयोजन सचिव डॉ. निखिल कुमार मारीवाला मौजूद रहे। संवाद
पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर अर्पित किए सुमन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वीरवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय के प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ विश्वविद्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सुमन अर्पित किए। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. जीपी दुबे, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. कुसुम लता, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. चेतन शर्मा सहित पुस्तकालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विद्यार्थियों को गुरुनानक जी के दिखाए मार्ग पर चलने का दिया संदेश
कुरुक्षेत्र। सुखमनी साहिब की वाणी जीवन पार करने वाली है। इसका श्रवण व पाठ करने से व्यक्ति का जीवन पार हो जाता है। व्यक्ति को जीवन में गुरु नानक देव द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए नाम जपने, किरत करने व वंड चखने के सिद्धांत पर चलना चाहिए। ये विचार कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की धर्मपत्नी डॉ. ममता सचदेवा ने व्यक्त किए। वे गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर यूनिवर्सिटी सीनियर मॉडल स्कूल में आयोजित सुखमनी साहिब के पाठ में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं थी।
डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि लोगों को अपनी नेक कमाई का दसवां हिस्सा समाज कल्याण में खर्च करना चाहिए। वर्तमान समय में समाज को गुरुनानक देव जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। गुरु ग्रंथ साहब में इतनी पवित्र बातें लिखी गई हैं। यदि व्यक्ति उनका आचरण अपने जीवन में कर ले तो उसका जीवन सफल हो जाता है। इस मौके पर वाइस चेयरपर्सन प्रो. सुनीता दलाल, प्राचार्य डॉ. सुखविंद्र सिंह, बायोटेक्नोलॉजी विभाग की साइंटिस्ट डॉ. प्रभजोत कौर, डॉ. दलजीत कौर, पूर्व प्रधानाचार्य एफएस सैनी, डॉ. एमएम सिंह सहित अन्य शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
कुवि में एक दिवसीय कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता और रोजगार केंद्र द्वारा एक दिवसीय कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पिरामल फाउंडेशन की गांधी फैलोशिप कार्यक्रम की प्रोजेक्ट मैनेजर निशा, अवनीत कौर और आदिति ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों को गैर-परंपरागत सामाजिक क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उनके द्वारा गांधी फैलोशिप के विषय में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी तथा गांधी फैलोशिप को ज्वाइन करने और उनके चयन की पूरी प्रक्रिया विद्यार्थियों को बताई। समाज शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र बजार्ड ने विद्यार्थियों को तेजी से बदलती हुई तकनीक के साथ सामंजस्य बैठाकर रोजगार के अवसर पर तलाशने की सलाह दी तथा भविष्य में रोजगार पर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के प्रभाव पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. जसविंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद