फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cultural presentations added colour to the Yoga Culture Festival

Kurukshetra News: योग संस्कृति उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cultural presentations added colour to the Yoga Culture Festival
कुरुक्षेत्र। योग कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती स्कूली ब​च्चियां। संवाद
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के निकट भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में रविवार को योग संस्कृति उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम गायत्री चेतना केंद्र परशुराम कॉलोनी में हुआ। हरियाणवी गीत, लघु नाटिका और नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रतिभाशालियों ने रंग जमा दिया। स्कूली बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास का सुंदर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक पहुंचे। भारतीय योग संस्थान के कोषाध्यक्ष सुरेश अरोड़ा ने अध्यक्षता की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल बच्चों, युवक-युवतियों और आयोजकों का हौसला बढ़ाया। जिला संरक्षक मान सिंह ने बताया कि संस्थान की ओर से नि:शुल्क योग साधना कराई जा रही है। डॉ. ओमप्रकाश शर्मा को कार्यवाहक प्रधान घोषित किया गया। आयोजकों की ओर से प्रतिभाशालियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, आदेश राय, डिप्टी सिंह, सूबेदार रविंद्र कौशिक, डॉ. मनीष कुकरेजा, कमला देवी, गुलशन ग्रोवर, डीपी शर्मा, सीमा सांगवान, देवीदयाल सैनी, मनीराम सैनी और धर्मवीर शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। योग कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती स्कूली बच्चियां। संवाद

कुरुक्षेत्र। योग कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती स्कूली बच्चियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed