आविष्कार: महिलाओं को छेड़ा तो 'रक्षक' देगी 400 वाट का झटका, एक बार चार्ज करने पर एक महीना चलेगी डिवाइस
यह डिवाइस खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जिसे रक्षक का नाम दिया गया है। सीयू चंडीगढ़ के छात्र लवलेश ने नेत्रहीनों और किसानों के लिए भी डिवाइस तैयार की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब जूडो कराटे और किसी हथियारों के बगैर भी बेटियां और महिलाएं अपनी आत्मरक्षा कर सकेंगी। अगर किसी ने उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो वे उसे कड़ा सबक भी सीखा सकेंगी। बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के 21 वर्षीय छात्र ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की गई है, जो 400 वाट का जोरदार झटका देती है।
यह डिवाइस खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जिसे रक्षक का नाम दिया गया है। इसके साथ ही इस छात्र ने नेत्रहीनों के लिए खास एक नेत्रा डिवाइस, किसानों के लिए कृषि छड़ी व कूड़ा प्रबंधन के लिए स्मार्ट डस्टबिन को इजाद किया है।
इस स्मार्ट डस्टबिन को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी खरीदा है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र लवलेश दत्त ने ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो आत्मरक्षा में सबसे ज्यादा कारगर साबित होगी। करीब छह इंच की यह डिवाइस व्यक्ति को टच करने पर 400 वाट का जोरदार झटका देगी।
यह डिवाइस मात्र पांच मिनट में चार्ज होगी और एक माह तक बिना चार्ज करें इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि मूल रूप से जिला कैथल के गांव मुंदड़ी वासी लवलेश दत्त चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब वहीं से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही अनाथालयों में जाकर बच्चों को नए-नए उपकरण बनाने की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। अभी तक वह 20 से अधिक उपकरण तैयार कर पेटेंट करा चुके हैं।
कर्मवीर चक्र से सम्मानित लवलेश ने चांद पर खरीदी जमीन
यूनाइटेड नेशन द्वारा लवलेश दत्त को कर्मवीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं, लवलेश को एक वर्ल्ड बुक अवार्ड सहित एशियन और राष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड मिल चुके हैं। लवलेश दत्त अभिनेता शाहरुख खान और स्व. सुशांत सिंह राजपूत के बाद देश के ऐसे पहले युवा हैं, जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी है। उन्होंने यह जमीन स्पेस कंपनी से खरीदी है।
छड़ी देगी किसान को फसल में नमी की जानकारी
लवलेश ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए एक कृषि छड़ी तैयार की है, जो स्मार्ट फोन से कनेक्ट होने के साथ-साथ सेटेलाइट से संचालित है। इसकी खास बात यह है कि छड़ी को खेत में लगाई जाएगी, जो समय-समय पर फसल में पानी की जरूरत, हवा व जमीन में नमी की जानकारी किसान को देगी। किसान को ट्यूबवेल चलाने के लिए खेत तक भी नहीं जाना पड़ेगा। किसान कहीं भी बैठकर ऑनलाइन ट्यूबवेल चला सकेगा। यहां तक अगर कोई इस छड़ी को चोरी भी करेगा तो उसका मैसेज भी किसान के मोबाइल पर पहुंच जाएगा।
स्मार्ट डस्टबिन किया तैयार, बोलता है विश्व की सभी भाषाएं
लवलेश ने अल्ट्रासोनिक सेंसर की मदद से स्मार्ट डस्टबिन तैयार किया है। इस डस्टबिन की खास बात यह है कि खुद दुनियाभर की सभी भाषाओं में बताएगा कि वह भर चुका है। इससे कचरा ओवरफ्लो होकर नीचे नहीं बिखरेगा। साफ-सफाई बेहतर रहेगी तो लोग संक्रामक रोगों से भी बचे रहेंगे। इस स्मार्ट डस्टबिन को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल खरीद चुके हैं।
नेत्रहीन को सहारा बनेगी नेत्रा
लवलेश ने एक ऐसा उपकरण भी तैयार किया है, जो नेत्रहीन का सबसे बड़ा सहारा बनेगा। लवलेश ने इस उपकरण को नेत्रा नाम दिया है। यह नेत्रा नेत्रहीन व्यक्ति को अपनी कमीज पर लगानी होगी, जो सामने आने वाली सभी चीजों के बारे में सूचित करेगी। साथ ही सही डायरेक्शन भी देगी। लवलेश ने इन सभी उपकरणों की कीमत 3 से 4 हजार रुपये रखी हुई है।