फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CRPF patrols the outer and inner borders of the district

Kurukshetra News: जिले की बाहरी और अंदरूनी सीमाओं पर सीआरपीएफ का पहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
CRPF patrols the outer and inner borders of the district
कुरुक्षेत्र। विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने मोर्चा संभाल लिया है। जिले की बाहरी व अंदरूनी सीमाओं पर नाकाबंदी कर सीआरपीएफ के जवान निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा जिला पुलिस भी प्रत्येक गतिविधि पर पैनी निगाह बनाए हुए है। जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के चार-चार जवानों की टीमों ने शहर, बॉर्डर और विशेष जगहों पर नाकाबंदी कर रखी है। उनकी टीम प्रत्येक वाहन की निगरानी रख रही है। जरा-सा शक होने पर वाहन की जांच की जा रही है। जल्द ही सीआरपीएफ की ओर से शहर में रूट और फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। सीआरपीएफ की कुछ टीम अतिसंवेदनशील गांव का जायजा भी ले रही हैं।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि चुनाव ड्यूटी अहम है। इसलिए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी निर्भीक होकर अपने कर्तव्य का पालन करें। चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। अगर कोई भी व्यक्ति आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के दिशा-निर्देश भी दिए। चुनाव के दौरान शांति, भाईचारा, सौहार्दपूर्ण माहौल, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों से सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed