फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Crowd of candidates gathered on the last day, 50 filed nominations in all four assembly constituencies.

Kurukshetra News: आखिरी दिन उमड़ी रही प्रत्याशियों की भीड़, चारों विधानसभा क्षेत्रों में 50 ने भरे नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Crowd of candidates gathered on the last day, 50 filed nominations in all four assembly constituencies.
कुरुक्षेत्र। जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में वीरवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह रोड शो तो अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसके चलते पूरा माहौल चुनावी बना रहा। अंतिम दिन चारों विधानसभा क्षेत्रों से 50 नामांकन भरे गए। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने देते हुए बताया कि नामांकन के अंतिम दिन तक चारों विधानसभा क्षेत्रों 75 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। अब 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और 16 सितंबर तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं। पांच अक्तूबर को मतदान होगा और आठ अक्तूबर को मतगणना का कार्य किया जाएगा। प्रशासन चुनाव को लेकर लगातार तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन






थानेसर विधानसभा क्षेत्र से इन्होंने भरा नामांकन
वीरवार को थानेसर विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिनमें कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार अरोड़ा व उनकी कवरिंग प्रत्याशी लता रानी, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण बजाज व उनकी कवरिंग प्रत्याशी वीना बजाज, जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार सूर्या प्रताप सिंह राठौड व उनकी कवरिंग प्रत्याशी पदमिनी, बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार तनुजा, आजाद उम्मीदवार करतार सिंह, आजाद उम्मीदवार मेहरदीन, आजाद उम्मीदवार अशोक कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा व उनकी कवरिंग प्रत्याशी उमा सुधा, लोकतांत्रित पार्टी ऑफ इंडिया प्रत्याशी जयवीर सिंह रंगा, आजाद प्रत्याशी अभिषेक पूनिया अपना नामांकन पत्र पहले से ही दाखिल कर चुके है।
विज्ञापन






शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से इन्होंने भरा नामांकन

शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामकरण काला व कवरिंग प्रत्याशी कंवरपाल, बीएसपी से चंद्रभान, आम आदमी पार्टी से आशा रानी व कवरिंग प्रत्याशी सिदार्थ पठानिया, जननायक जनता पार्टी से रंजीता सिंह, आजाद उम्मीदवार वर्षा, आजाद उम्मीदवार राजेश कुमार, आजाद उम्मीदवार पवन कुमार, आजाद उम्मीदवार प्रेम पाल, आजाद उम्मीदवार राजकुमार, आजाद उम्मीदवार सुनीता, आजाद उम्मीदवार सीमा रानी, आजाद उम्मीदवार जगमाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार के रूप में शिवनाथ, भाजपा से सुभाष कलसाना, मिशन एकता पार्टी से कांता देवी अपना नामांकन पत्र पहले से ही दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






लाडवा विधानसभा क्षेत्र से इन्होंने भरा नामांकन

इनेलो की उम्मीदवार सपना बड़शामी ने दो नामांकन, राष्ट्रीय गरीब दल से सतीश कुमार, कांग्रेस के उम्मीदवार मेवा सिंह, भारतीय जनता पार्टी से नायब सिंह सैनी, भारतीय सर्वोदय पार्टी से सुभाष सैनी, आम आदमी पार्टी से जोगा सिंह व कवरिंग प्रत्याशी मनप्रीत कौर, जननायक जनता पार्टी से विनोद कुमार शर्मा, आजाद उम्मीदवार राजकुमार, आजाद उम्मीदवार राजकुमार, आजाद उम्मीदवार विक्रमजीत सिंह, आजाद उम्मीदवार कुलबीर सिंह, आजाद उम्मीदवार सुखविंद्र कौर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी व कवरिंग प्रत्याशी सुमन सैनी, कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मेवा सिंह व उनके कवरिंग प्रत्याशी विकास, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से विक्रम सिंह, आजाद उम्मीदवार संदीप गर्ग, आजाद उम्मीदवार जसविंद्र जास्ट, आजाद उम्मीदवार अशोक कुमार हमीदपुर, आजाद उम्मीदवार प्रवीन कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी मान सिंह चौपड़ा, आजाद प्रत्याशी रजनीश सैनी, आजाद प्रत्याशी भजन सिंह, आजाद उम्मीदवार रामचंद्र अपना नामांकन पत्र पहले से ही दाखिल कर चुके है।







पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से इन्होंने भरे नामांकन

भाजपा प्रत्याशी के कवरिंग प्रत्याशी के रुप में नेहा शर्मा, जननायक जनता पाटी प्रत्याशी के कवरिंग प्रत्याशी रणधीर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी मंदीप चटठा व उनकी कवरिंग प्रत्याशी रमनदीप कौर, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गैहल सिंह व उनके कवरिंग प्रत्याशी जोधबीर सिंह, इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी बलदेव सिंह व उनकी कवरिंग प्रत्याशी निंदर कौर, शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर)(सिमरनजीत सिंह मान) पार्टी प्रत्याशी कुलदीप कौर, आजाद उम्मीदवार श्याम लाल, आजाद उम्मीदवार गगन जोत संधू, आजाद उम्मीदवार जसतेज सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस विधानसभा से संयुक्त संघर्ष पार्टी के उम्मीदवार गुरनाम सिंह व कवरिंग प्रत्याशी के रूप में अर्शपाल सिंह, जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवार सुखविंद्र कौर व भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जय भगवान, आजाद उम्मीदवार रजत शर्मा अपना नामांकन पत्र पहले से ही दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed