फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Crocodile seen in Gumthala Gadhu canal, Kurukshetra

गुमथला गढू नहर में दिखा मगरमच्छ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Crocodile seen in Gumthala Gadhu canal, Kurukshetra
नहर के किनारे पर बैठा मगरमच्छ। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। गांव गुमथला गढू के निकट नहर में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया वायरल भी किया है। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ छह से सात फुट लंबा है। वहीं सूचना मिलने पर वन्य प्राणी विभागचौकन्ना हो गया है।
ग्रामीण जोधवीर सिंह व जगरूप सिंह ने बताया कि वह नहर की तरफ घूमने गया था। उसके वहां खेत भी है। दोपहर करीब तीन बजे उसे नेशनल हाईवे 152 पर पुल के पास मगरमच्छ दिखाई दिया। यह छह से सात फुट लंबा है। माना जा रहा है कि मगरमच्छ प्रजनन केंद्र भौर सैयदां या दबखेड़ी के निकट एसवाईएल नहर से यहां आया होगा, क्योंकि गुमथला नहर ज्योतिसर भाखड़ा एसवाईएल से जुड़ी है।
विज्ञापन

इस नहर में पशुओं को पानी पिलाने के लिए लोग जाते हैं और इसके आसपास मकान भी बने हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से गुजरने वाली नहर आगे गांव खेड़ी शीशगरां से होते हुए आगे निकलती है। माना जा रहा है मगरमच्छ आगे निकल गया होगा, क्योंकि 24 घंटे के दौरान मगरमच्छ दोबारा दिखाई नहीं दिया। हालांकि ग्रामीणों की टीम नहर के आसपास पहरा लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर राजीव गर्ग का कहना है कि जल्द ही टीम भेजकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा ताकि मगरमच्छ को पकड़कर प्रजनन के भौर सैयदां तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने तक ग्रामीणों से नहर में पशुओं को पानी न पिलाने और उसमें उतरने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed