फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Crocodile seen crossing the road two days ago, people scared

Kurukshetra News: दो दिन पहले सड़क पार करते दिखा मगरमच्छ, लोगों में भय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Crocodile seen crossing the road two days ago, people scared
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिहोवा रोड पर भौर सैयदा गांव के पास दो दिन पहले रोड पार करते हुए एक मगरमच्छ दिखाई देने से आज भी क्षेत्र में भय का माहौल है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन्य जीव विभाग और मगरमच्छ प्रजनन केंद्र की टीमें हरकत में आईं। तलाशी अभियान के बावजूद मगरमच्छ का बुधवार देर रात तक सुराग नहीं लगा। स्थानीय लोग दहशत में हैं और गांव की फिरनी पर पहरा दे रहे हैं।
सोमवार रात करीब 12 बजे एक ऑटो चालक ने पिहोवा रोड पर मगरमच्छ को देखा और अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर गोताखोर प्रगट सिंह को भेजा। प्रगट सिंह ने तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की और वन्य जीव विभाग को सूचित किया। वन्य जीव विभाग और प्रगट सिंह की गोताखोर टीम ने नहर पुलों के नीचे और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन मगरमच्छ का पता नहीं चल सका। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मगरमच्छ प्रजनन केंद्र से निकला है या किसी अन्य स्थान से आया है।
विज्ञापन

संभावना है कि मगरमच्छ वापस प्रजनन केंद्र में लौट गया हो, क्योंकि आसपास की नहरों में पानी की कमी है। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में मगरमच्छ अक्सर पानी की तलाश में बाहर निकल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed