{"_id":"56f6e0754f1c1b5a31f14d27","slug":"woman-suicide-kurukshetra-haryana-hangs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से दुखी महिला ने फंदा लगा कर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से दुखी महिला ने फंदा लगा कर दी जान
ब्यूरो, अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में बीमारी से तंग आकर शहर की एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन आनन फानन में महिला को एलएनजेपी अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इससे पहले महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें अपनी मौत का कारण गिरते स्वास्थ्य को बताया।
थानेसर शहर के पत्थरों वाली गली वासी महेश ने बताया कि उनकी पत्नी संतोष ने शनिवार सुबह अपने घर पर ही एक कमरे में फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि संतोष पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। जिसके बाद से इस प्रकार का कदम उठाया गया है। उनके अनुसार यह मामला सुबह 10 बजे के आसपास का है। इसके बाद परिजनों ने कमरे के दरवाजे को तौड़ दिया और महिला के गले में बंधी चुन्नी को हटाया और तुरंत सरकारी अस्पताल की ओर ले गए। डाक्टरी चैकअप के बाद बताया गया कि महिला की मौत बहुत पहले ही हो गई है। वहीं मृतका ने सुसाइड से पहले एक नोट भी लिखा था जिसमें उन्होंने अपनी मौत की जिम्मेदारी खुद ली है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत के पीछे मेरे पति, बच्चे व परिवार के किसी भी सदस्य का कोई हाथ नहीं है। मैं अपने शारीरिक दुखों की वजह से अपनी जान दे रही हूं। वहीं मौके पर पहुंची कृष्णा गेट चौकी प्रभारी नसीब सैनी ने बताया कि धारा 174 की कार्रवाई की गई है। मृतका की उम्र लगभग 43 वर्ष की है। महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
महिला ने खाया जहर
वहीं एक अन्य मामलें में अज्ञात कारण से सैक्टर 4 निवासी 37 वर्षिय महिला सलोनी ने जहर खा लिया। परिजन महिला को शहर के प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां पर महिला की हालात खतरें में बताई जा रही है।