फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman head shot candidate, seriously

सरपंच पद प्रत्याशी महिला को गोली मारी, हालत गंभीर

Wed, 30 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Wed, 30 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

शहर के साथ लगते गांव अहमदपुर के पास मंगलवार को देर शाम एक्टिवा पर घर जा रही एक महिला को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई, जबकि हमलावर वहां से फरार हो गए। महिला गांव में सरपंच पद की उम्मीदवार है।

विज्ञापन


खेत में काम कर रहे लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी और महिला को पुलिस ने सीएचसी शाहाबाद में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, चर्चा इस बात की भी है कि बाइक सवार दो युवक नहीं, बल्कि तीन बाइकों पर छह युवक वहां से लोगों ने भागते देखे हैं।
विज्ञापन


 मामले के अनुसार शाहाबाद के साथ लगते हुए गांव अहमदपुर के पास मंगलवार की शाम करीब पौने 5 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक्टिवा पर जा रही एक महिला को किसी ने गोली मार दी। एक्टिवा सवार महिला गोली लगते ही स्कूटी समेत रोड पर नीचे जा गिरी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंच गए और राहगीर भी काफी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की पहचान गांव कतलाहरी निवासी रानी पत्नी जगजीत सिंह (36/37) के रूप में हुई। ग्रामीणों में से किसी ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी। थाना शाहाबाद प्रभारी राजेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से महिला को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

सरपंच पद की उम्मीदवार है रानी
ग्रामीणों ने बताया कि महिला रानी गांव कतलाहरी से सरपंच पद की सशक्त दावेदार है। वह पिछले काफी समय से चुनावों के लिए प्रचार में जुटी हुई है। मंगलवार को वह शाहाबाद किसी कार्य से आई थी और वहां से वापस हबाना गांव होते हुए अपने गांव की ओर जा रही थी, लेकिन अहमदपुर गांव के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली रानी की पीठ मेें लगी और वह नीचे गिर गई।  गोली लगने वाले स्थान पर कोई ऑपरेशन नहीं किया गया और गोली रानी की पीठ में ही लगी हुई है।
 
 बच्चों के साथ अकेले रहती है महिला
बताया जा रहा है कि महिला का पति जगजीत सिंह 8 वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए थे। वह वहीं पर स्थापित हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 8 वर्षों में एक बार भी यहां वापस नहीं आया है। महिला अपने दो बच्चों, जिनमें एक बेटा व एक बेटी के साथ गांव कतलाहरी में रहती है। कुछ वर्ष तक महिला रानी कुरुक्षेत्र में भी रही है, लेकिन कुछ समय पहले वापस आ गई। बताया जा रहा है कि महिला के अपने ससुर के साथ जमीन जायदाद को लेकर काफी विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर पहले लड़ाई भी हो चुकी है, जिसके बाद महिला वापस गांव में रहने चली आई थी।

 
अहमदपुर के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने गोली मार दी। महिला की पहचान रानी निवासी कतलाहरी के रूप में हुई है। मारने वाले युवक फरार हो गए हैं। महिला के अभी बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं, उनके बयान के बाद ही हमले को लेकर कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। महिला के बयान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।"
 राजेश कुमार, एसएचओ, थाना शाहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed