फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Various organizations came out on streets in support of wrestlers, reached Kurukshetra secretariat in form of

Haryana: पहलवानों के समर्थन में सड़कों पर उतरे विभिन्न संगठन, सरकार को नींद से जगाने के लिए कर रहे प्रदर्शन

Thu, 01 Jun 2023 01:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 01 Jun 2023 01:36 PM IST
सार

मंच की महासचिव एडवोकेट सुदेश कुमारी व उषा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया है और उन्हें अपनी ही सरकार न्याय नहीं दे पा रही है।
 

विज्ञापन
Various organizations came out on streets in support of wrestlers, reached Kurukshetra secretariat in form of
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में न्याय की मांग को लेकर पहलवानों के समर्थन में विभिन्न संगठन उतर आए हैं। सुबह ही जन संघर्ष मंच के नेतृत्व में कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी एकत्रित हुए, जो सेक्टर 10 से जुलूस के रूप में जिला सचिवालय पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने जमकर रोष जताया तो वहीं महिला पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग की। मंच की महासचिव एडवोकेट सुदेश कुमारी व उषा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


महिला पहलवानों का अपमान असहनीय
उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया है और उन्हें अपनी ही सरकार न्याय नहीं दे पा रही है। यहां तक कि धरना दे रही महिला पहलवानों के साथ बदसलूकी व मारपीट तक सरेआम की जा रही है। यह महिला पहलवानों का ही नहीं पूरे देश की बेटियों का भी अपमान है, जो किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


सरकार जानबूझ कर खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार जानबूझ कर खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है, लेकिन इससे उनका मनोबल टूट रहा है तो दूसरे खिलाड़ियों पर भी विपरित असर पड़ रहा है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण सिंह को सरकार तत्काल गिरफ्तार करवाकर पीड़ितों को न्याय दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों के समर्थन में शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में एकत्र हुए किसान और कर्मचारी संगठन
सिरसा में खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर जिले भर के किसान संगठन और कर्मचारी संगठन लघु सचिवालय में एकत्र हुए यहां पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई

फतेहाबाद में किसानों ने फूंका बृजभूषण शरण सिंह का पुतला

फतेहाबाद में खिलाड़ियों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका। इसके बाद डीसी मनदीप कौर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कामरेड रामकुमार बबलपुरिया की अध्यक्षता में पतराम ढाणी इस्सर, एडवोकेट शाहनवाज, पवन कुमार ने मांग की कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों ने भाजपा सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

खिलाड़ियों ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया
उन्होंने कहा कि यह महिला पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही है, जब केंद्र सरकार जनवरी में आरोपी संसद के खिलाफ जांच करने और आवश्यक कदम उठाने के लिए खिलाड़ियों से किए गए अपने वादे को पूरा करने में विफल रही तो खिलाड़ियों ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। तब न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई शुरू करने के बाद ही दिल्ली पुलिस ने बहुत देर से आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकता दर्ज की। दुर्भाग्य से उसके बाद दिल्ली पुलिस अपने पांव खींच रही है और जांच और अभियोजन को आगे नहीं बढ़ाया गया है।

जंतर मंतर पर उनको शांतिपूर्ण विरोध स्थल से हटा
जब खिलाड़ियों ने अपना विरोध जारी रखा और 28 मई को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च निकाला तो दिल्ली पुलिस ने विरोध मार्च को क्रूरता से दमन किया और उन्हें हिरासत में लिया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें जंतर मंतर पर उनको शांतिपूर्ण विरोध स्थल से हटा दिया यह पूरी तरह से गलत और अलोकतांत्रिक था। संयुक्त किसान मोर्चे में हम इन घटनाओं से बेहद विचलित हैं। हमें चिंता है कि जिन किसान की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत की और देश को गौरव दिलाया है उनके साथ राजनीतिक रूप से शक्तिशाली लोगों के इशारे पर केंद्र सरकार द्वारा अत्यंत क्रूरता के साथ व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि राष्ट्र के प्रमुख के रूप में निर्देश जारी करें कि केंद्र सरकार महिला पहलवानों को दिल्ली के जंतर मंतर पर अपना धरना जारी रखने की अनुमति दें। महिला पहलवानों के साथ क्रूरता के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर तेजी से चार्ज शीट दाखिल करने और अभियोजन के लिए उनकी हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed