फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of interstate gang arrested for shooting businessman in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: व्यापारी को गोली मारने के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के दो गिरफ्तार, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में भी कई केस दर्ज

Thu, 07 Apr 2022 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 10:07 PM IST
सार

वारदात के दौरान एक आरोपी को भी गोली लगी थी। उससे पूछताछ के आधार पर दिल्ली से दूसरा आरोपी काबू किया गया है। दो अन्य आरोपियों की अभी पुलिस को तलाश है। धरे गए आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल, सात कारतूस व ब्रेजा कार की जाली नंबर प्लेट बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Two accused of interstate gang arrested for shooting businessman in Kurukshetra
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गत माह पिहोवा की सुपर मार्केट में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर व्यापारी को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धरे गए आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ दीप वासी चकवाई कलां जिला लुधियाना (पंजाब) और गुरजिंद्र सिंह उर्फ बाबा वासी भौर सैदां (कुरुक्षेत्र) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल 32 बोर, एक देसी पिस्टल 30 बोर, सात कारतूस व ब्रेजा कार की जाली नंबर प्लेट बरामद की है। वहीं मामले में वांछित फरसा राम बिश्नोई उर्फ बादशाह और दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी अंतरराज्यीय लूट और डकैती गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी गुरजिंद्र सिंह उर्फ बाबा और फरसा राम बिश्नोई उर्फ बादशाह के खिलाफ दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में लूटपाट तथा डकैती के कई केस दर्ज हैं। पत्रकारों से बातचीत में एसपी डॉ. अंशु सिंगला ने उक्त जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीआईए-दो की टीम ने पांच अप्रैल को गोली लगने से जख्मी हुए आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ दीप से एलएनजेपी अस्पताल में पूछताछ की थी। आरोपी ने कबूल किया था कि 30 मार्च को वह अपने साथी फरसा राम, गुरजिंद्र सिंह और दीपक के साथ ब्रेजा कार में पिस्टल से लैस होकर सुपर मार्केट में मनी ट्रांसफर व्यापारी वजीर सिंह के पास लूटपाट के इरादे गए थे। फरसा राम, दीपक और उसने दुकानदार पर गोलियां भी चलाई थी, जिसमें फरसा राम की पिस्टल से एक गोली उसकी कमर में लगी थी। इसके बाद उसके साथी उसे जिला सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे। 


बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पांच अप्रैल को गुरजिंद्र सिंह को दिल्ली में किराए के मकान से गिरफ्तार करके अदालत से आठ दिन के रिमांड पर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल 32 बोर, एक देसी पिस्टल 30 बोर, सात कारतूस व ब्रेजा कार की जाली नंबर प्लेट बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed