फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck driver attacked, assaulting the car taken away, Baban, Kurukshetra

ट्रक चालक पर हमला, मारपीट कर गाड़ी छीनी

Sat, 23 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sat, 23 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Truck driver attacked, assaulting the car taken away, Baban, Kurukshetra
पीड़ित ट्रक ड्राइवर - फोटो : Amar Ujala
गांव झंडौला निवासी एक ट्रक ड्राइवर से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेकेदारों ने ट्रक ड्राइवर से उसकी गाड़ी छीन ली और उसके किराये के ढाई लाख रुपये देने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि बिहार में अवैध शराब ले जाने से मना करने पर ठेकेदारों ने ट्रक ड्राइवर परमजीत सिंह पर हमला बोल दिया और जब उसकी पत्नी कर्मजीत कौर उसे छुड़वाने के लिए बीच बचाव के लिए आगे आई तो उसकी भी पिटाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को भेजे गए शिकायत पत्र में परमजीत सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर के अनुसार उसके पति ट्रक चलाते हैं।

कर्मजीत कौर ने आरोप लगाया कि परमजीत 30 जून को अंबाला कैंट से माल लेकर बिहार गया था और 3 जुलाई के बाद उसका घर से संपर्क टूट गया। उसने कहा कि तीन चार दिन इंतजार करने के बाद ट्रांसपोर्ट के मालिक से संपर्क किया तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ट्रक में सामान के नीचे अवैध शराब लादकर उसे बिहार में सप्लाई करते थे, जिसको ले जाने से परमजीत ने जवाब दे दिया था। ठेकेदारों ने उसके पति को कहा कि वह बिहार का आखिरी चक्कर लगा दे तो वे पिछला किराया भी दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कहा कि चक्कर लेकर जब उसका पति बिहार गया तो 3 जुलाई को वहां मुजफ्फरपुर के पास पहुंचा तो ठेकेदारों ने वहां पर अपने लोगों से उसका ट्रक छिनवा लिया और पिटाई करके वहीं पर फेंक दिया। महिला ने कहा कि उसका पति उन लोगाें के पास काम नहीं करना चाहता था। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसके पति को होश आया तो वह किसी तरह बिहार से लाडवा, कुरुक्षेत्र पहुंचा और सारी बात उन्हें बर्ताइं। महिला ने कहा कि उसके पति को चोटें ज्यादा लगी होने के कारण तो उन्होंने उसे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में दाखिल कर दिया और डॉक्टर की कहने पर बाबैन थाना से पुलिसकर्मी परमजीत के बयान ले गया।


महिला ने आरोप लगाया कि बयान लेने के बाद जैसे ही पुलिस ने उनको बाबैन थाना में बुलाया तो वे बाबैन थाना में आने की बजाय कुरुक्षेत्र अस्पताल में अपने आदमी लेकर पहुंच गए। महिला ने आरोप लगाया कि वह व उसके लोगों ने अस्पताल में उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया और जब उसने बचाने का प्रयास किया तो मारपीट की गई। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने कहा कि उन्होंने इसकी सुचना तुरंत 100 नंबर व 1091 नंबर पर देने के अलावा डॉक्टर को भी दी। महिला ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके जान व माल की रक्षा की जाए। बाबैन थाना प्रभारी छोटू राम ने कहा कि इस मामले में बाबैन पुलिस ने परमजीत सिंह के बयान लेकर रपट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed