फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three bike riding kanwariyas died in a car collision in Kurukshetra, five injured

कुरुक्षेत्र में तीन कांवड़ियों की मौत: कार ने डाक कांवड में शामिल तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार गंभीर

Fri, 14 Jul 2023 09:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 09:01 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसे में दो कांवड़ियों की मौत व पांच कांवड़िये जख्मी हो गए। तीन की हालत नाजुक है, जिन्हें रेफर किया गया है। आरोपी कार चालक भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Three bike riding kanwariyas died in a car collision in Kurukshetra, five injured
हादसे में जख्मी हुए कांवड़ियों को रेफर करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ढांड रोड पर गांव कमोदा के पीर वाले डेरे के नजदीक एक कार चालक ने डाक कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक कांवड़िये ने पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा चार कांवड़िये गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त राकेश (34) गांव शिमला कलायत जिला कैथल और सोहन लाल (40) निवासी बुरसर थाना नरवाना जिला जींद, राजेंद्र के रूप में हुई। आरोपी कार चालक शाहाबाद के एक अस्पताल में कार्यरत है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नरवाना के हरि नगर से शिव डाक कांवड़ संघ के सदस्य हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लेकर लौट रहे थे। उनका एक दल कैंटर में चल रहा था, जबकि सात-आठ कांवड़ियों बाइक पर उसके पीछे चल रहे थे। पीर वाले डेरे के पास एक कार चालक ने आगे चल रही बाइकों को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएनजेपी में कांवड़िये से मामले की जानकारी लेते पुलिसकर्मी।
इस हादसे में राकेश और सोहन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेंद्र की पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। वहीं सतीश और कुलदीप को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके अलावा अक्षय और राहुल का एलएनजेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने बाइक, कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस हादसे में आरोपी चालक भी घायल हो गया है और अस्पताल में भर्ती है। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि आरोपी नशे की हालत में है। उसका मेडिकल कराया जाएगा। हादसे की जांच की जा रही है। दो शवों को कब्जे लेकर शवगृह में रखवा दिया है। शनिवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed