फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   these ways are safe for cow smugglers

कुरुक्षेत्र के इन स्थानों से होती है आसानी से गौ तस्करी

Mon, 30 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Mon, 30 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
these ways are safe for cow smugglers
धर्मनगरी में कई ऐसे निर्जन स्थान है, जहां से गो तस्करी आसानी से हो जाती है। इन रास्तों की भनक पुलिस तक को नहीं होती। इस वजह से गो तस्कर आसानी से गायों का यूपी में ले जाते हैं। कुरुक्षेत्र के उमरी रोड, पिपली-लाडवा रोड को प्रयोग गो तस्कर ज्यादा ही करते हैं।
विज्ञापन


क्योंकि, इन मार्गों पर कुछ किलोमीटर चलने के बाद ही यूपी की सीमा शुरू हो जाती है और तस्कर पकड़ से बाहर हो जाते हैं।

कुरुक्षेत्र के उमरी गावं से सटी सड़क सीधी जीटी रोड पर आकर मिलती है। इसका फायदा अक्सर गो तस्कर उठाते है। तस्कर उमरी गावं से होते हुए जीटी रोड फिर वहां से इंद्री केवल 15 किलोमीटर दूर रह जाता है। इंद्री से मात्र 10 किलोमीटर के बाद यूपी बॉर्डर शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


यहां से तस्कर पकड़ से बाहर हो जाते हैं। ऐसा नहीं है कि जिला पुलिस गो तस्करों के पीछे नहीं जाती। पुलिस उनका पीछा तो करती है, लेकिन यूपी की सीमा शुरू होते ही हरियाणा की पुलिस के हाथ बंध जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पिपली-लाडवा मार्ग सीधे ही यूपी सीमा की ओर जाता है। इस रोड पर आए दिन गो तस्करी का खुलासा होता रहता है। इस रूट पर तस्कर कुरुक्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्र से पशुओं की तस्करी करते हैं। वे पशुओं को लकर पहले कुरुक्षेत्र से पिपली, पिपली से लाडवा और फिर लाडवा से सीधे रादौर से होते हुए यूपी की सीमा पर स्थित गांवों में प्रवेश कर जाते हैं।


इस बीच यमुना नदी का पुल भी आता है, लेकिन इसका प्रयोग गो तस्कर कम ही करते हैं। हालांकि, अन्य गैरकानूनी कार्यों के लिए यह मुफीद है। इस पुल के दूसरी ओर यूपी बॉर्डर और इस ओर हरियाणा बार्डर के गांव पड़ते हैं।
गो तस्करों के काम करने का समय भी अधिकतर देर शाम या रात का होता है। इस समय शहर की आबादी या तो सो चुकी होती है या फिर सोने की तैयारी कर रही होती है।

इसीका लाभ उठाकर गो तस्कर रात के समय शहर में घूमने वाली गायों, कटड़ो आदि को लादकर यूपी की तरफ भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed