{"_id":"58a743184f1c1b815fd844c4","slug":"there-is-a-security-guard-at-the-bank-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नहीं है कोई सुरक्षा गार्ड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में नहीं है कोई सुरक्षा गार्ड
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बैंक में नहीं है कोई सुरक्षा गार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस पीएनबी बैंक शाखा में लूट की घटना हुई है, उसमें अभी तक सुरक्षा राम भरोसे ही चल रही है। बैंक शाखा में आज तक कोई भी सुरक्षा गार्ड नहीं है, जबकि पुलिस की ओर से इस बारे में कई बार हिदायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल हेड एसके चौपड़ा से जब पिहोवा-कैथल रोड असमानपुर शाखा में हुई लूट की वारदात और सिक्योरिटी सिस्टम के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उक्त ब्रांच में सिक्योरिटी गार्ड रखने की अभी कोई पॉलिसी नहीं है। यहां बता दें कि सिर्फ हाईरिस्क बैंक ब्रांचों को छोड़ कर 80 प्रतिशत अन्य बैंकों में सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
बैंक में केवल मौजूद थे तीन कर्मी
घटना के समय बैंक के स्टाफ में कार्यकारी मैनेजर, हेड कैशियर और चपरासी सहित केवल तीन लोग ही मौजूद थे। बैंक के सीनियर मैनेजर व अन्य एक कर्मचारी छुट्टी पर थे। वहीं घटना के समय बैंक में कोई उपभोक्ता भी मौजूद नहीं था। इसका लाभ लुटेरों ने उठाया और वारदात को सुरक्षित ढंग से अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
आज अन्य दिनों से ज्यादा जमा हुआ था कैश
हेड कैशियर सुनील कुमार ने बताया कि बैंक से लगभग 7 लाख रुपये की लूट हुई है। अन्य दिनों की अपेक्षा बैंक में आज कैश लगभग दोगुना जमा हो चुका था। वारदात के बाद बैंक बंद करने में तीन घंटे का समय बचा हुआ था और उन्हें उम्मीद थी कि शायद कुछ कैश और जमा हो जाए। उन्होंने बताया कि बैंक में रोजाना तीन से चार लाख रुपये जमा होते थे।
लूट में 500, 2000 हजार के नोट के सभी नोट शामिल
जानकारी के अनुसार में लूट में गए 500, 2000 हजार के नए नोट से लेकर 10 रुपये से 100 रुपये तक के पुराने नोट शामिल हैं। दो लाख रुपये के 2000-2000 हजार रुपये के नोट शामिल हैं और बाकी नोट 10 रुपये से लेकर 500 तक के हैं।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।