{"_id":"576c41984f1c1bef58b48a81","slug":"the-woman-s-body-only-when-a-case-commotion-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस दर्ज होने पर ही लिया महिला का शव, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केस दर्ज होने पर ही लिया महिला का शव, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस विरोध जताने वाले को समझाते पुलिस के अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो संख्या 14
मधुबन पुलिस कांप्लेक्स में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सास को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी बनाया गया है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वीरवार को तनाव रहा। पीड़ितों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव नहीं लेंगे। इसके बाद मौके पर डीएसपी राजकुमार पहुंच गए। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़ितों को शांत किया और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया।
पीड़ित विनोद वासी बाबैल गांव ने बताया कि उसकी बहन रिंकी (32) की वर्ष 2004 में निशांत के साथ हुई थी। निशांत की मां बिमला देवी पुलिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। आरोप लगाया कि रिंकी की ननंद ममता और सास बिमला अक्सर रिंकी को परेशान करती थीं। इसको लेकर कई बार मारपीट भी की गई।
रिंकी ने भी मरने से पहले बयान दिए कि उसकी सास बिमला देवी से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रही है। इसके बाद बुधवार देर रात रिंकी ने दम तोड़ दिया। मधुबन थाना पुलिस ने मरने से पहले रिंकी के बयान और विनोद की शिकायत के आधार पर आरोपी बिमला देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी बलविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 306 सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी।