{"_id":"e2ef516fe541e91841b3c2492a5d3655","slug":"the-health-department-raid-at-drug-dealer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा विक्रेता के यहां स्वास्थ्य विभाग का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा विक्रेता के यहां स्वास्थ्य विभाग का छापा
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम को अमीन रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
छापे के दौरान मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं और गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली किट बरामद हुई हैं। इसके बाद टीम ने दवा विक्रेता के आवास पर भी छापा मारा। यह पूरी कार्रवाई सीजीएम डॉ. पूजा भारती के नेतृत्व में की गई। देर रात तक नशीली दवाएओं की गिनती जा रही थी।
उपायुक्त को शुक्रवार को गुप्त सुचना मिली थी कि अमीन रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित गर्भपात की दवाइयाें का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलने पर उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन ने सीटीएम डॉ. पूजा भारती के नेतृत्व में चार सदस्यीय स्वास्थ्य टीम का गठन किया। इस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा।
सीटीएम भी रही मौके पर मौजूद
स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में कुरुक्षेत्र की सीटीएम डॉ. पूजा भारती मौके पर रहीं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती कार्रवाई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश
छापेमारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दवाई विक्रेता के खिलाफ एमडीपीएस एक्ट, एमटीपी किट एक्ट और ड्रग्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की हैं।
छापेमारी के दौरान एमटीपी की नौ किटें
यह दवाई गर्भपात करने के लिए प्रयोग की जाती है। इन दवाइयों को बिना अनुमति के नहीं बेचा जा सकता। इस दवाई को रजिस्टर्ड चिकित्सक मरीज को अपनी देख रेख में देता है। इसके अलावा नींद की दवाइयां और भारी मात्रा में कफ सीरप भी बरामद हुए हैं।
कुछ माह पहले ही खोली हैदुकान
एक ओंकार फार्मास्युटिकल की दुकान चला रहे चरण जीत सिंह ने करीब आठ माह पहले ही कुरुक्षेत्र के अमीन रोड पर दवाई की दुकान खोली थी। इससे पहले यह दवा विक्रेता करीब 20 साल से झांसा में अपना कारोबार कर रहा था।
झांसा, ठोल में थी सप्लाई
बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र के अमीन रोड से गांव झांसा और ठोल में मुख्य रूप से इन नशीली और गर्भपात की दवाइयों को सप्लाई किया जाता था।
घर भी पहुंची टीम
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले अमीन रोड के पास स्थित फार्मास्युटिकल दुकान पर पहुंची। यहां छापेमारी के बाद टीम दुकानदार को लेकर उसके सुभाष गली स्थित घर पर छापेमारी के लिए पहुंची। वहां से भी भारी मात्रा में अवैध दवाइयां मिली। सुभाष गली में दुकानदार के घर पर जब कार्रवाई चल रही थी, उस समय पूरी गली में पुलिस फोर्स देख आसपास के लो चौंक गए। सभी कार्रवाई देखने के लिए छतों और गेट पर पहुंच गए।
छापेमारी टीम में ये थे अधिकारी
छापेमारी में कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. केके शर्मा, उपसिविल सर्जन डॉ. सुनीता, ललित कल्सल, ड्रग कंट्रोलर गुरचरण सिंह, क्लर्क अजय और राजेश शामिल थे।
पुलिस अमला भी रहा मुस्तैद
छापेमारी के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस दल का विशेष अमला मौजूद रहा। इसकी अगुवाई सुभाष मंडी इंचार्ज यशदीप ने की।
क्या कहना है कार्यवाहक सिविल सर्जन का
कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. केके शर्मा ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर टीम गठित कर मेडिकल स्टोर और दवा विक्रेता के निवास पर छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में गर्भपात करने की दवाई और नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ है। उनके अनुसार जब्त दवाइयों की गिनती जारी है।