फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teacher forcibly held hand of girl student in the lab, made friendship pressure

Haryana: शिक्षक ने छात्रा को लैब में बुलाकर जबरन पकड़ा हाथ, बोला- मुझसे दोस्ती कर लो फेल नहीं होने दूंगा...

Sat, 04 Feb 2023 01:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 01:19 AM IST
सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक गांव में स्कूल में आरोपी शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को लैब में बुलाकर जबरन हाथ पकड़ दोस्ती का दबाव बनाया। परिजनों की शिकायत पर सरकारी स्कूल के शिक्षक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Teacher forcibly held hand of girl student in the lab, made friendship pressure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव के सरकारी स्कूल में केमिस्ट्री के शिक्षक ने छात्रा को लैब में बुलाकर उसका हाथ पकड़ा और जबरन फ्रेंडशिप के लिए दबाव बनाया। यही नहीं आरोप है कि शिक्षक ने बात नहीं मानने पर छात्रा को फेल करने की धमकी दी। उसने कहा कि मुझसे दोस्ती कर लो तो फेल नहीं होने दूंगा।

विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद शुक्रवार को पीड़ित छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आरोपी शिक्षक के स्कूल में न मिलने पर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर स्कूल प्रशासन अपने स्तर से भी इसकी जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय किशोरी गांव के ही सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। शिकायत में उसने बताया कि स्कूल का केमिस्ट्री शिक्षक काफी समय से उस पर गलत नजर रखे हुए था। आरोप है कि शिक्षक ने उस पर कई बार फ्रेंडशिप करने का दबाव डाला। आरोप है कि तीन दिन पहले छात्रा पानी पीने गई तो आरोपी शिक्षक ने उसे जरूरी बात करने के बहाने से अकेले लैब में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा लैब में पहुंची तो शिक्षक ने उसके हाथों को जोर से पकड़ लिया। उसने छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उससे फ्रेंडशिप की बात कही। आरोप है कि शिक्षक ने कहा कि तुम पढ़ाई में काफी कमजोर हो गई हो। इसके बाद छात्रा किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकली और अपनी सहेली को शिक्षक की इस हरकत के बारे में बताया।

सहेली ने घटना की जानकारी स्कूल की एक महिला शिक्षक को दी। मामला बढ़ता देख स्कूल के प्रिंसिपल ने बालिका कमेटी को जांच के लिए मामला सौंप दिया। इसके बाद घर जाकर छात्रा ने सारी बात परिजनों को बताई। उन्होंने स्कूल में जाकर प्रबंधन को अवगत कराया तथा पुलिस में शिकायत दी। बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार चल रहा है। 


आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर की जा रही जांच : डीएसपी
डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी उसी दिन से स्कूल से छुट्टी लेकर फरार है। जांच की जा रही है। नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी, पुलिस उसे अमल में लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed