{"_id":"63176a167076560afc008581","slug":"sub-inspector-and-his-daughter-in-law-were-caught-with-drugs-in-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: उपनिरीक्षक व पुत्रवधु भी 101.24 ग्राम चिट्टे के साथ काबू, कब्जे में ली कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: उपनिरीक्षक व पुत्रवधु भी 101.24 ग्राम चिट्टे के साथ काबू, कब्जे में ली कार
Tue, 06 Sep 2022 09:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Sep 2022 09:11 PM IST
सार
आरोपियों को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। कार भी कब्जे में ले ली है। आईए-एक के प्रभारी कर्मबीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम शाहाबाद क्षेत्र में देर रात छापामारी कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने किया अरोपियों को काबू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सीआईए-एक टीम ने देर रात शाहाबाद अनाज मंडी के पास कार सवार पुलिस उप निरीक्षक और उसकी पुत्रवधू को 101 ग्राम 24 मिलीग्राम चिट्टे के साथ काबू किया। आरोपी गुरदेव सिंह जिला यमुनानगर में तैनात है। पुलिस ने आरोपी की कार को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
सीआईए-एक के प्रभारी कर्मबीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम शाहाबाद क्षेत्र में देर रात छापामारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में महिला सहित दो लोग बराड़ा के रास्ते शाहाबाद की तरफ आ रहे हैं। उनके पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मौजूद है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : SYL मुद्दा: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पानी एक प्राकृतिक संसाधन, पंजाब और हरियाणा संग केंद्र करे बैठक
विज्ञापन
पुलिस टीम ने अनाज मंडी के पास नाकाबंदी कर आने वाले वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने शक होने पर कार को रुकवा कर चालक से पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। मौके पर महिला पुलिस को भी बुलाया गया। तलाशी दौरान उनके कब्जे से 101 ग्राम 24 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जब पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपीत गुरदेव यमुनानगर में पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के तौर पर तैनात है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।