फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   smuggler fire on forest gaurd

पशु तस्करों ने वन विभाग के गार्ड पर बरसाईं गोलियां

Thu, 18 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Thu, 18 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
smuggler fire on forest gaurd
कस्बे के गांव उदारसी में बुधवार देर रात को पशु तस्कर और वन विभाग के गार्ड में भिड़ंत हो गई। इस दौरान बीच पशु तस्करों ने वन विभाग के गार्ड पर गोलियां बरसा दीं। सूचना पर डीएसपी शाहबाद गुरमेल सिंह, थाना प्रभारी निर्मल सिंह और सीआईए का स्टाफ मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


हमलावर तस्करों ने पुलिस पर भी फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुुलिस ने तस्करों की गाड़ी और उसमें सवार पशुओं को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वन विभाग के गार्ड जगमाल सिंह ने बुधवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि वह गांव उदारसी में नहर के पास के जंगल में गश्त कर रहा था। अचानक वहां से महिंद्रा पिकअप गाड़ी देखी। उसने गाड़ी को रोकने का प्रयत्न किया, तो गाड़ी में सवार लोगों ने उसके ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना थाना झांसा में दी। थाना प्रभारी निर्मल सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।

क्या कहते है थाना प्रभारी
थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात वन विभाग के गार्ड की सूचना पर वे दलबल के साथ गांव उदारसी की नहर के पास जंगल में पहुंचे, तो गाड़ी में सवार लोगों ने पुलिस पर तीन-चार फायर कर दिए। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।


क्या कहते है डीएसपी
डीएसपी शाहबाद गुरमेल सिंह ने कहा कि जब उन्हें रात के समय फायरिंग की सूचना मिली तो वे गश्त पर थे। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। तब तक गाड़ी में सवार लोग अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। पशुओं को गोशाला छोड़ दिया गया है। मामले की जांच झांसा के थाना प्रभारी निर्मल सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed