{"_id":"64d1c1c3f924fab91a0bdb65","slug":"robbers-targeted-hospital-looted-cash-and-jewelry-by-threatening-the-female-doctor-in-kurukshetra-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: लुटेरों ने हॉस्पिटल को बनाया निशाना, महिला डॉक्टर को डरा धमका कर लूटी नकदी व जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: लुटेरों ने हॉस्पिटल को बनाया निशाना, महिला डॉक्टर को डरा धमका कर लूटी नकदी व जेवरात
Tue, 08 Aug 2023 11:12 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:12 AM IST
सार
डॉ अर्चना सैनी ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे बदमाश घर की खिड़की की गरील तोड़ कर घुस गए और एक कमरे में चुपचाप रहने को लेकर कहा और घर की तिजोरी की चाबी लेकर हाथ साफ कर ले गए। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिसके चलते हुए बेहद डर गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुरुक्षेत्र के बाबैन के राजेंद्रा हॉस्पिटल परिसर में स्थित घर में बदमाशों ने 6 लाख रुपए कैश व 12तोले सोने के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। वारदात से डॉक्टर का परिवार दहशत में है और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
डॉ अर्चना सैनी ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे बदमाश घर की खिड़की की गरील तोड़ कर घुस गए और एक कमरे में चुपचाप रहने को लेकर कहा और घर की तिजोरी की चाबी लेकर हाथ साफ कर ले गए। बदमाशों के पास हथियार भी थे जिसके चलते हुए बेहद डर गए। विरोध भी नहीं कर सके जब बदमाश वारदात पंजाबी देकर फरार हुए तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम में मौके पर पहुंची तो फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी यहां पहुंचकर साक्षय जुटाए। पुलिस की तीन टीम बदमाशों की तलाश में लगी लेकिन फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
विज्ञापन