फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   rape, 12 year old girl, daughter, father, arrest, police, crime, kurukshetra

सौतेले पिता ने किया 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 23 May 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 23 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन

कस्बे की एक कॉलोनी में रहने वाली सातवीं कक्षा की 12 वर्षीया बच्ची के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह पिछले चार माह से बच्ची को डरा-धमका कर हवस का शिकार बना रहा था। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित बच्ची उल्टियां करने लगी। इसके बाद पीड़िता की माता को शक हुआ और पूरे मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 12 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह राजकीय स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। फरवरी में उसकी माता दिहाड़ी पर गई थी तब उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसी डर के मारे उसने अपनी माता को भी कुछ नहीं बताया। इस बीच उसके पिता ने 3 बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी तबीयत खराब रहने लगी तो उसकी माता को शक हुआ और उसने सबकुछ बता दिया। सोमवार देर रात जब उसका पिता उसकी पिटाई करने लगा तो माता ने उसे साथ लेकर सिटी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पास्को एक्ट के धारा 6 एन व धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सिटी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह वालिया ने बताया कि लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और मेडिकल बोर्ड से जांच करवाने के बाद ही पता चलेगा कि लड़की गर्भवती है या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कॉलोनीवासियों ने भी सिटी पुलिस चौकी पहुंचकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं लड़की की माता ने बताया कि उसने 10 वर्ष पहले आरोपी के साथ दूसरी शादी की थी। इसके बाद वह लखनऊ से आकर शाहाबाद रहने लगे थे। उसने बताया कि पहले शादी से उसकी 4 संतान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें से बड़े तीनों लड़कों को वह अपने पहले पति के पास छोड़ आई थी, जबकि सबसे छोटी बेटी को वह अपने साथ ले आई थी। उसने कहा कि वह अपनी बेटी को अपने पति के पास छोड़कर दिहाड़ी पर गई थी, लेकिन उसने बच्ची के साथ गलत काम किया। उसने अपने पति को सख्त सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed