{"_id":"1df56e42187ac37855cbd208501d566b","slug":"police-encounter-with-cow-smuggler-one-killed-and-one-injurd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व गौ तस्करों के बीच चली गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस व गौ तस्करों के बीच चली गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात नई अनाजमंड़ी के पास गाय व पशु तस्करों के साथ पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें एक नामी पशु तस्कर की मौत हो गई है और एक पशु तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। वारदात के समय घटना स्थल से भागे पशु तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया है।
इस पुलिस मुठभेड़ में मारे गए व घायल पशु तस्कर की पहचान कर ली गई है। उपायुक्त ने इस मामले में मैजिस्ट्रेट जांच के लिए एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। अहम पहलू यह है कि पुलिस ने हरियाणा गऊवंश सरंक्षण व गऊ संवर्धन अधिनियम 2015 के तहत पहला मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस बाबत पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने पत्रकार वार्ता कर पूरे मामलें को बताया।
एसपी के अनुसार शनिवार की रात्रि करीब साढे 11 बजे सैक्टर 4 के पास एक पिकअप गाड़ी की पीसीआर के साथ टक्कर हुई। इस गाड़ी में सवार लोगों ने पुलिस पर पत्थराव शुरू कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी गई।
विज्ञापन
इसके पश्चात अनाज मंडी के चौकीदार ने कंट्रौल रूम में सूचना दी की कुछ लोग पिकअप गाड़ी नबंर एचआर 58बी 7828 में गाय व बैल को लोड कर कर रहे है। इस सूचना के आधार पर सीआईए वन व पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को देखकर पशु तस्करों ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मारी और पत्थराव शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं पशु तस्करों ने पुलिस कर्मचारियों को जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग भी शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पशु तस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। लेकिन कुछ ही दूरी पर अनाजमंडी का गेट बंद होने के कारण पशु तस्कर पिकअप गाड़ी मौके पर छोडक़र और दीवार फांद कर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पशु तस्कर को पकडने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने नाला के पास से एक पशु तस्कर का शव बरामद किया और कुछ ही दूरी पर एक पशु तस्कर गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। पुलिस ने इसे तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। इस पशु तस्कर की हालात गंभीर होने के कारण इसे तुंरत पीजीआई रैफर कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान आबीद निवासी लापडा जिला यमुनानगर और घायल की पहचान आस मोहम्मद के रूप में हुई है। इस गिरोह के दो-तीन सदस्य फरार हो गए है। इनकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीम गठित कर दी है। मृतक के पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा व कुछ कारतूस बरामद हुए है।
इसके अलावा पुलिस ने पिकअप गाड़ी से भी एक देसी कट्टा, कुछ जिंदा कारतूस, भारी पत्थर भी बरामद किए है। इन पशु तस्करों की उम्र करीब 25 वर्ष के आस पास की है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ काफी फायरिंग हुई है और पुलिस गाड़ी के शीशे भी टूट गए है।
इस मामले में सीन आफ क्राईम व मधुबन से भी सहायक निदेशक के नेतृत्व में टीम ने मौके का दौरा किया है। पुलिस ने एनएचआरसी के नियमानुसार इस मामले की मैजिस्ट्रेट जांच के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा। उपायुक्त ने इस मामले में एसडीएम थानेसर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा नबंर 936 में धारा 307, आर्म एक्ट, पशु क्ररूता अधिनियम व हरियाणा गऊवंश सरंक्षण व गऊ संवर्धन अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी ने बताया कि शनिवार देर रात्रि ही उमरी चौंक पर भी एक ट्रक उलटा गया। इस मामले में पशु तस्करों ने फायरिंग की है। पुलिस ने इसका भी मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि गऊ तस्करों को गिरफ्तार करने का अभियान और तेज किया जाएगा और देर रात्रि को गश्त को भी बढ़ाया जाएगा।
जिला से पशु तस्करी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर डीएसपी नूपुर बिश्नोई व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
मृतक के खिलाफ दर्ज है आठ मामले
पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने कहा कि मृतक आबीद के खिलाफ विभिन्न जगहों पर करीब आठ मामलें विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज है। इन में मुख्यत डकैती, पुलिस पर फायरिंग व जान लेवा हमला करने से सबंधित मामले शामिल है। इसके अलावा घायल आस मोहम्मद के खिलाफ भी सात मुकदमें दर्ज है।