{"_id":"57ab738c4f1c1b8e34ee4e88","slug":"pick-up-a-case-against-the-driver-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिकअप चालक के खिलाफ हुआ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप चालक के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद- पिपली जीटी रोड पर मंगलवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में भारत सरकार में कार्यरत ज्वाइंट सेक्रटरी ए असोली चलाई के भतीजे एएम चलाई निवासी मणिपुर सहित नागालैंड निवासी ओहितो, कार चालक हरदीप और पिकअप चालक सुरेंद्र निवासी शाहाबाद की मौत हो गई। पुलिस ने कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए है। एएम चलाई और ओहितो के शव को दिल्ली ले जाया गया। जहां से परिजन विमान के जरिये नागालैंड और मणिपुर ले जाएंगे।
गौरतलब है कि मंगलवार देर रात शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर वधवा पेट्रोल पंप के सामने टाटा पिकअप व स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। इस टक्कर में पिकअप चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पिकअप चालक सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि सुरेंद्र की भी हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ लापरवाही रांग साइड वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज शाहाबाद के आदेश अस्पताल में चल रहा है।
नागालैंड और मणीपुर से आए थे चार युवक एक युवती
दुर्घटना में घायल हुए चार युवक व एक युवती पढ़ाई के लिए नागालैंड के दीमापुर मणीपुर से आए थे और उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर जाने के लिए दिल्ली से स्विफ्ट डिजायर कार किराये पर ली थी। इस दुर्घटना में जहां कार चालक हरदीप सिंह उर्फ जीता निवासी यमुनापार दिल्ली, पिकअप चालक सुरेंद्र, नागालैंड निवासी ओहितो और एएम चलाई की मौके मौत हो गई थी। दुर्घटना में घायल विरहे, केजालेटो और तेजा का आदेश अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जालंधर से आए उनके मित्र खेखरे ने बताया कि विरहे एलपीयू में लेबोरेट्री टेक्निशियन का कोर्स कर रही है। केजालेटो बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
जबकि तेजा दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रहा है। दुर्घटना में मारे गए ओहितो एलपीयू में प्रवेश लेने आया था जबकि एएम चलाई डीयू का छात्र है। एलपीयू के सभी छात्र 8 जून को वापस अपने घर नागालैंड गया था और वहां से 8 अगस्त को छुट्टियां मनाकर वापस आ रहे थे।
दुर्घटना के बाद करीब 30 मिनट तक जीटी रोड पर यातायात बाधित रहा और ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीएसपी गुरमेल सिंह, थाना प्रभारी रमेश कुमार, सिटी चौकी प्रभारी फूल सिंह मौके पर पहुंचे और क्रेन के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। उसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका।
ऐसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टाटा-पिकअप का चालक गलत दिशा पर शाहाबाद से पिपली की ओर जा रहा था जबकि कार में सवार 5 युवक व एक युवती दिल्ली से अंबाला की ओर जा रहे थे। इसी बीच जब वह हाईवे पर वधवा पैट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो दोनों वाहनों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए तथा कार में सवार सभी लोग कार में बुरी तरह से फंस गए। मौके पर हेल्पर्स की टीम ने मशक्कत से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला।