फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   photos of kingpin and his allige release

सरगना सहित पांचों आरोपियों की फोटो जारी

Fri, 04 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Fri, 04 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन

शहर के प्रमुख उद्योगपति जयभगवान सिंगला के बेटे आदित्य सिंगला के अपहरण मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि गिरोह के पांच सदस्यों की पहचान कर ली गई है, लेकिन गिरोह का कोई सदस्य अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

विज्ञापन


जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर होते जा रहे हैं। पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने से पुलिस की चिंता भी बढ़ती जा रही है। मामले का खुलासा करने के दिन से लेकर आज तक जो पुलिस आरोपियों का खुलासा करने से बच रही थी, वहीं बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरोह के किंगपिन समेत पांच आरोपियों के फोटो भी जारी कर दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने इन आरोपियों का सुराग देने के लिए विभाग के नंबर भी जारी किए हैं। साथ ही आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राम कुमार ने बताया कि दिनांक 23 अगस्त को जय भगवान सिंगला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ व्यक्तियों ने उसके पुत्र का अपहरण कर लिया है और 4 करोड़ रुपये फिरौती की मांग कर रहे है। पुलिस के दबाव के बावजूद आरोपी गिरोह फिरौती की रकम ले जाने में कामयाब रहा और 26 अगस्त को आदित्य उर्फ हन्नी को रिहा कर दिया था।

पुलिस द्वारा पांच आरोपियों की पहचान की जा चुकी है तथा बाद में पुलिस को मुख्य आरोपी अनिल मित्तल के करनाल स्थित घर के आंगन में एक करोड़ 74 लाख 36 हजार रुपये से भरा बैग मिला था। एसपी सिमरदीप सिंह के दिशा निर्देश के अनुसार मामले में डीएसपी कृष्ण कुमार की देखरेख में थाना शहर थानेसर, अपराध शाखा एक व दो से पुलिस टीमें आरोपियों को तलाश रही हैं।


इन आरोपियों की हुई पहचान
इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया कि अनिल मित्तल निवासी सेक्टर-6 करनाल, बलवंत उर्फ बॉबी निवासी अमीन (कुरुक्षेत्र), कमल सैनी शान्ति नगर कुरुक्षेत्र, सूखबीर सिंह निवासी अमरगढ़/काला माजरा जिला करनाल, बलबीर उर्फ बुगला निवासी जाणी जिला करनाल के रुप में हुई है। सभी आरोपी उसी दिन से फरार चल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी आरोपी का कोई सुराग लगे तो सूचना के लिए पुलिस ने फोन नंबरों पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पत्ता गुप्त रखा जायेगा तथा उचित इनाम भी दिया जाएगा।

इन नंबरों पर दें सूचना
पुलिस कंट्रोल रूम, कुरुक्षेत्र  - 01744222100
डीएसपी मुख्यालय - 7056700102
एसएचओ, थाना शहर थानेसर -7056700111
सीआईए-1 प्रभारी -7056700107
सीआईए-2 प्रभारी -7056700108

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed