{"_id":"58a5f6484f1c1bcd57d84e2b","slug":"outside-of-school-girls-had-a-huge-willows-tampering-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ करना मजनू को पड़ा भारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ करना मजनू को पड़ा भारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के ठाकुरी देवी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे एक मजनू को सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी ने पकड़ लिया। इस दौरान राह चलते लोग वहां इकट्ठा हो गए। पुलिसकर्मी ने पुलिस की पीसीआर वैन मंगाकर मजनू को थाने पहुंचाया, जहां लोगों के बीच-बचाव करने तथा उसके खिलाफ कोई शिकायत न आने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी निर्मल कुमार ने कहा कि लड़कियों से छेड़छाड़ करना और बेवजह लड़कियों के स्कूलों के आगे मंडराना किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि लड़कियों के स्कूलों के पास कुछ आवारा लड़कों के घूमने और लड़कियों का पीछा करने तथा मौका पाकर उनसे छेड़छाड़ करने की शिकायत मिलने पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं और वे आवारा लड़कों पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को सुबह स्कूल लगने के समय एक लड़का स्कूल के चक्कर लगा रहा था और स्कूल जा रही लड़कियों पर फब्तियां कस रहा था कि पुलिसकर्मी ने उसे काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि वीरवार को पकड़े गए लड़के ने माफी मांग कर भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया। वहीं कुछ लोगों ने उसे एक मौका दिए जाने की बात कही थी, जिस पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन