फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   mobile jammer, ambala, central jail, haryana

सेंट्रल जेल में मोबाइल जैमर से नकेल कसने की तैयारी

Thu, 24 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो, अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 24 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
mobile jammer, ambala, central jail, haryana
जेल - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल जेल अंबाला सिटी में लगातार मोबाइल व सिम मिलने के बाद जेल प्रशासन अब मोबाइल जैमर के जरिये इस तरह की घटनाओं पर नकेल कसने की तैयारी में है। इस तरह की वारदातों के बाद सेंट्रल जेल में मोबाइल जैमर की योजना पर जल्द काम शुरु होगा, जबकि अधिकारियों ने इसके संकेत दे दिए हैं। कईं बार जेल से ही कैदियों द्वारा लोगों को रंगदारी देने के लिए मोबाइल से ही धमकी देने के मामले भी सामने आए हैं। माना जा रहा है कि अब जेल प्रशासन मोबाइल जैमर के जरिय इस तरह की वारदातों पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


इसलिए पड़ी है जैमर की जरूरत 
अंबाला सिटी की सेंट्रल जेल लगातार सुर्खियों में रही है। चेकिंग के दौरान कईं बार कैदियों से मोबाइल व सिम तक बरामद हुए हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी यह सिलसिला नहीं रुका और ऐसी वारदातें सामने आती रही हैं। इसी को लेकर अब जेल प्रशासन मोबाइल जैमर लगाने की तैयारी में है। उल्लेखनीय है कि पहले भी सेंट्रल जेल में जैमर लगाए गए थे, लेकिन आसपास रिहायशी इलाके में लोगों को आने वाली परेशानी को देखते हुए इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन अब माना जा रहा है कि जैमर इस तरह से लगाए जा सकते हैं कि ताकि आसपास के रिहायशी इलाके में रहने वाले लोगों को दिक्कत न आए। दावा किया जा रहा है कि जैमर लगने के बाद जेल से मोबाइल व सिम आदि मिलने की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। 
विज्ञापन


जेल में जैमर लगाने की जरूरत है ताकि जेल से मोबाइल सिम आदि मिलने की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए बाकायदा तकनीकी विशेषज्ञों से बातचीत कर इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- के. सेल्वराज, डीजीपी, जेल 

जेल प्रशासन पर लगे आरोपों की होगी जांच : डीजीपी 
बुधवार को डीजीपी जेल के. सेल्वराज ने सेंट्रल जेल अंबाला सिटी का निरीक्षण किया। करीब तीन घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने हर ब्लाक को चैक किया और व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में जेल प्रशासन पर जो आरोप लगे हैं, उनकी जांच भी होगी। 
डीजीपी जेल बुधवार को सिटी सेंट्रल जेल में पहुंचे। उनके आने से पहले ही सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे, जबकि अधिकारियों ने डीजीपी का स्वागत किया। इस दौरान डीजीपी ने अधिकारियों से जेल की व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने जेल के हर ब्लाक का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सिक्योरिटी चैक पोस्ट, अस्तपाल, लंगर हॉल, फैक्टरी, बंदी ब्लॉक से लेकर अन्य ब्लॉक में जाकर भी परिस्थितियां जानी। उन्होंने जेल अधिकारियों को जेल में मिली खामियों को भी जल्द दूर करने के निर्देश दिए। सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने, बंदियों से मारपीट, नशा मिलने जैसी घटनाओं पर उन्होंने कहा कि यह मामले काफी गंभीर हैं और इनकी जांच होगी। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने जेल में बंदियों और कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। 


डीजीपी के जाते ही जेल में अफीम ले जाने की कोशिश
एक ओर डीजीपी अपने निरीक्षण के दौरान जेल से नशा मिलने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए निर्देश दे रहे थे, वहीं जेल में बंदी से मिलने पहुंचे एक युवक ने जेल में अफीम ले जाने की कोशिश की। हालांकि जेल सुरक्षा कर्मियों ने इस युवक को काबू कर लिया और बलदेव नगर पुलिस के हवाले कर दिया। 

हुआ यूं कि सेंट्रल जेल में डीजीपी जेल के. सेल्वराज निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण करने के बाद डीजीपी जेल जैसे ही वहां से निकले, तभी एक युवक ने जेल के अंदर अफीम फेंकने की कोशिश की। बलदेव नगर थाना एसएचओ दिनेश चौहान ने बताया कि एक युवक सेंट्रल जेल के बाहर घूम रहा था। युवक ने देखते ही देखते सेंट्रल जेल के अंदर नशीला पदार्थ फेंकने की कोशिश की। मगर जेल सुरक्षा कर्मियों ने युवक को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान दुर्गानगर के फतेह सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक से करीब 179 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी युवक ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि सेंट्रल में उसका कोई रिश्तेदार हत्या मामले में बंद है। उसी को लेकर जेल में नशीला पदार्थ फैंकने के लिए आया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed