फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mobile found from private part of prisoner in Kurukshetra Jail

Kurukshetra: जेल में बंद हवालाती के प्राइवेट पार्ट से मिला मोबाइल, आरोपी कोर्ट से पेशी के बाद लौटा तो हुआ शक

Sat, 22 Apr 2023 06:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 22 Apr 2023 06:52 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र के पुलिस कप्तान सुरेंद्र सिंह भौरिया की अगुवाई जिला जेल में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस अभियान के लिए चार टीमें बनाई गई थी, जिसमें 50 से अधिक जवान शामिल थे। डीएसपी रामदत्त नैन, सीआईए- एक और दो सहित महिला कर्मियों की टीम ने जेल में गहनता से छानबीन की थी।

विज्ञापन
Mobile found from private part of prisoner in Kurukshetra Jail
कुरुक्षेत्र जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र जेल में बंद एक हवालाती से एक छोटा मोबाइल बरामद किया गया है। हवालाती ने मोबाइल को अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखा था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पुलिस को कचोड़ा कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। हालांकि मोबाइल में कोई सिम नहीं थी। जिला जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने हवालाती साहिल निवासी डीडी कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मोबाइल से कोई सिम बरामद नहीं हुई
थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में जिला जेल डीएसपी शिवेंद्र पाल ने बताया कि जिला जेल की गार्द जेल में बंद हवालाती साहिल को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर गई थी। पेशी के बाद उसे वापस जेल लाया गया। यहां उसकी तलाशी ली तो उसके प्राइवेट पार्ट से कचोड़ा कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। हालांकि मोबाइल से कोई सिम बरामद नहीं हुई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाव-भाव से हुआ शक
जेल कर्मियों को साहिल के हाव-भाव और हरकतों से उस पर शक हो गया था। वह अलग ही तरीके से चल रहा था। जेल कर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह पर घबरा गया। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके प्राइवेट पार्ट से एक छोटा मोबाइल बरामद हुआ। थाना शहर थानेसर पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर आरोपी के पास मोबाइल कहां से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले एसपी ने जेल में चलाया था अभियान
एक दिन पहले जिला पुलिस कप्तान सुरेंद्र सिंह भौरिया की अगुवाई जिला जेल में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस अभियान के लिए चार टीमें बनाई गई थी, जिसमें 50 से अधिक जवान शामिल थे। डीएसपी रामदत्त नैन, सीआईए- एक और दो सहित महिला कर्मियों की टीम ने जेल में गहनता से छानबीन की थी। हालांकि जेल से कोई भी आपत्तिजनक और संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी, मगर सवाल उठता है कि साहिल के पास मोबाइल किस समय और कहां से आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed