फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mjada Fiber Factory fire in the village, Kurukshetra

गांव मझाडा में फाइबर फैक्टरी में लगी आग

Tue, 21 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 21 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mjada Fiber Factory fire in the village, Kurukshetra
गांव मझाडा में फाइबर फैक्टरी में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
 गांव मझाडा स्थित फाइबर फैक्टरी में रविवार रात 12 बजे आग लगने से लाखों रुपये की फाइबर का कच्चा और पक्का माल जल गया। आग बुझाने के लिए दमकल केंद्र की तीन गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी। आगजनी के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आगजनी के दौरान फैक्टरी की छत पर ही चार कर्मचारी सोये हुए थे। वे बाल-बाल बच गए। बताया गया है कि एक पड़ोसी ने उक्त फाइबर फैक्टरी के भीतर से आग की लपटें और धुआं निकलते हुए देखा था। यह हालात देखते ही उसने फैक्टरी मालिकों को फोन किया। इसमें आगजनी की जानकारी मिलते ही मालिकों ने दमकल केंद्र को सूचना दी।
विज्ञापन


बताया गया है कि मझाडा गांव में सेक्टर पांच निवासी अशोक कुमार की बालाजी फाइबर के नाम से फैक्टरी है। इनके पड़ोसी सतीश कुमार ने फैक्टरी से आग और धुआं निकलते हुए देखा था। यह हालात देखते ही उन्होंने तत्काल फैक्टरी मालिकों को सूचित किया था। इधर आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार, फायरमैन सोमदत्त, गुरप्रीत, फकीर चंद हरप्रीत और सतिंदर कुमार ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किस कारण से लगी, फैक्टरी मालिक के मुताबिक इसका अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed