{"_id":"57113df04f1c1b0a174a6cbb","slug":"lut-up-kurukshetra-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात व्यापारी के मुंशी को बनाया शिकार, यूपी से आया था पैसे लेकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात व्यापारी के मुंशी को बनाया शिकार, यूपी से आया था पैसे लेकर
ब्यूरो, अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में बदमाशों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है। सेक्टर-5 में देर रात को व्यापारी के मुंशी को हथियार की नोक पर तीन लुटेरों ने साढे 9 लाख रुपये लूट लिए। मुंशी वीरवार देर रात को यूपी से साढे 9 लाख रुपए लेकर वापिस घर आ रहा था ।
जैसे ही मुंशी व्यापारी के घर का दरवाजा खोलने लगा तभी तीन युवक आए और हथियार दिखा कर उससे पैसों से भरा ट्रंक छिन ले गए। वारदात के दौरान एक लुटेरे ने मुंशी का गला पकड़ा, दूसरे ने उसके मुंह को बंद कर दिया और तीसरा उसके हाथों से ट्रंक छिनकर रफ्फूचक्कर हो गया।
पुलिस ने व्यापारी अविनाश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्यापारी के अनुसार वह सबमर्सिबल का कार्य करता है और यूपी में भी इसकी सप्लाई करता है।
कुछ दिन पहले ही मुंशी और ड्राईवर को सामान लेकर यूपी भेजा था और रात को वे सारा सामान सप्लाई कर साढे 9 लाख रुपए लेकर आए थे। व्यापारी के अनुसार ड्राइवर रास्ते में अपने घर उतर गया था और मुंशी वहां से अकेला कैंटर चला कर सेक्टर 5 उसके घर आया था जब इसके बाद घटना घटी गई। पुलिस और सीआईए टीम इस मामले को लेकर जगह जगह छापे मारी कर रही है।
विज्ञापन
लुटने के बाद आरोपी पैदल निकल गए
मुंशी मोनू ने पुलिस को जानकारी दी की तीनों लुटेरों ने उसके हाथों से पैसों से भरा ट्रंक छिनने के बाद देवीदास पुरा गांव की तरफ आराम से पैदल निकल गए। आरोपियों के डर से वह शौर भी नहीं कर सका।
मुंशी और ड्राईवर से पूछताछ जारी
सीआईए पुलिस मुंशी और ड्राईवर के साथ पूछताछ कर रही है, इतना ही नहीं उस समय की फोन लोकेशन भी चैक की जा रही है कि वहां किस किस व्यक्ति के फोन चल रहे थे। पिपली थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दलीप सिंह के अनुसार पुलिस की कई टीमें इस मामले को उजागर करने के लिए रवाना हुई है जो जगह जगह छापेमारी कर रही है।