{"_id":"65242641ac0d124b0c0fe813","slug":"kurukshetra-young-man-working-as-a-scrap-dealer-murdered-with-sharp-weapon-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: कबाड़ी का काम करने वाले युवक की धारदार हथियार से हत्या, तीन आरोपियों के नाम आए सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: कबाड़ी का काम करने वाले युवक की धारदार हथियार से हत्या, तीन आरोपियों के नाम आए सामने
Mon, 09 Oct 2023 09:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:41 PM IST
सार
ब्रह्मसरोवर परिसर में किरमिच रोड की ओर वारदात हुई है। आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
दीपक कुमार। फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किरमिच रोड की ओर ब्रह्मसरोवर परिसर में कबाड़ी का काम करने वाले युवक के सिर में धारदार हथियार से चोट मारकर हत्या कर दी गई। युवक 20 दिन पहले ही ब्रह्मसरोवर पर आया था। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार 26 के रूप में हुई। दीपक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। दीपक ब्रह्मसरोवर पर ही मांगकर अपना गुजारा करता था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में रोहित निवासी सालकी जिला किशनगंज बिहार ने बताया कि वह शहर में ही एक दुकान के ऊपर किराये पर रह रहा है। उसका बड़ा भाई दीपक कुमार भी उसके साथ ही रहता था। दीपक कबाड़ी का काम करता था। 20 दिन पहले दीपक ब्रह्मसरोवर पर आकर रहने लगा था। वह यहीं पर घूमता फिरता था और नशा करता था।
विज्ञापन
वह घाट पर मांग कर खाता था और यहीं पर सो जाता था। सात अक्तूबर की रात 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी। वह घटनास्थल पर पहुंचे तो दीपक के शरीर पर पेचकस व धारदार हथियार मारने के निशान थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दीपक की पत्नी गर्भवती
रोहित ने बताया कि दीपक की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। शादी से उसके पास आठ साल की बेटी रिया है। अभी उसकी भाभी गर्भवती है। दीपक पैसे कमाने के लिए ही कुरुक्षेत्र आया था। वह यहां कबाड़ बेचकर अपना गुजारा चला रहा था।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने भादस की धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी फरार चल रहे हैं। इसमें तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।