फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Patwari caught taking bribe of Rs 9000 in Shahabad tehsil

कुरुक्षेत्र: शाहाबाद तहसील में 9000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी काबू, अंबाला ACB की टीम ने की कार्रवाई

Fri, 13 Oct 2023 07:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 07:24 PM IST
सार

जंधेड़ी सर्कल के पटवारी ने इंतकाल करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। टीम ने यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीईटीसी कुलबीर मलिक की मौजूदगी में की।

विज्ञापन
Kurukshetra: Patwari caught taking bribe of Rs 9000 in Shahabad tehsil
तहसील में 9000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी काबू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एंटी क्रप्शन ब्यूरो(ACB) अंबाला की टीम ने कुरुक्षेत्र की शाहाबाद तहसील से जंधेड़ी सर्कल के पटवारी को इंतकाल के नाम पर नौ हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। टीम गिरफ्त में लेने के बाद आरोपी पटवारी को अपने साथ अंबाला ले गई। 

विज्ञापन


टीम की अगुवाई कर रहे इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि उन्हें कलसाना निवासी स्वतंत्र कुमार से शिकायत मिली थी कि शाहाबाद तहसील में पटवारी प्रिंस कुमार उनकी माता के मकान का इंतकाल करने की एवज में 10 हजार की मांग कर रहा है।इसी के चलते शुक्रवार को जाल बिछा कर उक्त पटवारी के पास इंतकाल करवाने के लिए भेजा।
विज्ञापन


स्वतंत्र कुमार ने काम करवाने के लिए 9 हजार रुपये पटवारी प्रिंस को थमाए और उसके बाद पटवारी के कमरे से बाहर आकर टीम को इशारा किया। पांच सदस्यीय टीम ने पटवारी की पेंट की जेब से 9 हजार के नोट सीरियल नंबर अनुसार बरामद किए और नोटों पर लगे केमिकल्स से पटवारी के हाथ भी लाल हो गए। इसके बाद आरोपी पटवारी को गिरफ्तार करके अंबाला ब्यूरो थाने में ले जाया गया। उधर बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी के खिलाफ अंबाला ब्यूरो थाने में ही मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 हजार रुपये की थी मांग
स्वतंत्र कुमार के मुताबिक आरोपी पटवारी प्रिंस इंतकाल करने के लिए मौका रिपोर्ट इत्यादि करने के नाम पर टालमटोल करता रहा था। बाद में पटवारी ने मकान का इंतकाल करने के लिए 10 हजार की रिश्वत की मांग की। जिस पर शिकायतकर्ता की पटवारी से इंतकाल करने के लिए 9 हजार रुपये में बातचीत तय हो गई। इसकी जानकारी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed