{"_id":"64a30450690abe51560bf909","slug":"kurukshetra-15-lakh-snatched-by-luring-to-double-the-note-case-registered-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: नोट डबल करने का लालच देकर छीने 15 लाख, मामला दर्ज, बदले में डबल नकली नोट देने की हुई थी डील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: नोट डबल करने का लालच देकर छीने 15 लाख, मामला दर्ज, बदले में डबल नकली नोट देने की हुई थी डील
Mon, 03 Jul 2023 10:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:54 PM IST
सार
15 लाख के डबल नकली नोट देने की डील हुई थी। पुलिस में दर्ज शिकायत में विनायक चौहान निवासी पित्थु देहरादून ने कहा कि उसके दोस्त अभय ने उसे पैसे डबल करने की बात बताई थी।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नोट डबल करने का लालच देकर बदमाश उत्तराखंड के युवकों से 15 लाख लेकर फरार हो गए। पुलिस में दर्ज शिकायत में विनायक चौहान निवासी पित्थु देहरादून ने कहा कि उसके दोस्त अभय ने उसे पैसे डबल करने की बात बताई थी। उसने बताया था कि उसका दोस्त रितेश निवासी सहलेहड़ी जिला सहारनपुर यूपी के दोस्त रोहित उर्फ विक्रम और विवेक नकली नोट बनाते हैं। यह उनके पैसे लेकर उनको डबल नकली नोट देंगे।
विज्ञापन
लालच आकर उसने नौ और अभय ने छह लाख का इंतजाम करके रोहित से करनाल में मिले। विश्वास दिलाने के लिए रोहित ने उनको 100-100 रुपये कुल 47 नकली नोट मार्केट में चलाने के लिए दिए थे। इन पैसों को लेकर उसने पंप से गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। तब यह नोट आसानी से चल गए।
विज्ञापन
विश्वास होने पर रोहित ने उनको कुरुक्षेत्र के पास बुलाया। यहां से रोहित उनकी गाड़ी में बैठ गया और चढूनी फ्लाईओवर पर गाड़ी को रुकवा लिया। तभी एक स्विफ्ट कार उनके आगे आकर रुकी और अभय ने उस कार की पिछली सीट पर बैठकर रोहित को 15 लाख रुपये गिनवा दिए।
विज्ञापन
अभय बेग लेकर अपनी गाड़ी की तरफ आने लगा तो रोहित ने एकदम से बैग छीनकर अपनी गाड़ी में रख दिया। इतनी देर में एक अन्य गाड़ी आकर रुकी, जिसमें से 5-6 युवक उतरे अभय के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। अभय किसी तरह उनसे छूटकर अपनी कार में आ गया और उसने कार दौड़ा ली। आरोपियों ने उनका पीछा भी किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।