फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Judge father received threat from Pakistani number In Kurukshetra, pressure created not to give statement

Kurukshetra: जज के पिता को पाकिस्तानी नंबर से मिली धमकी, धोखाधड़ी के मामले में बयान न देने का बनाया जा रहा दबाव

Tue, 17 Oct 2023 12:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 17 Oct 2023 12:52 PM IST
सार

हरियाणा में फोन पर धमकी देने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस क्रम में कुरुक्षेत्र में जज के पिता को धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल की थी। फिलहाल शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Judge father received threat from Pakistani number In Kurukshetra, pressure created not to give statement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुरुक्षेत्र में जज के पिता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के दर्ज मामले में बयान न देने को लेकर यह धमकी दी गई है। आरोपी ने पहले शिकायतकर्ता पर अदालत में बयान न देने का दबाव बनाया। फिर बाद में जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल की थी।

विज्ञापन

 
शिकायत में शहरवासी व्यक्ति ने बताया कि इस साल मई में उनके साथ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। इस मामले में बिहार पुलिस ने संजीत कुमार निवासी मोतिहारी जिला पूर्वी चंपारण बिहार को गिरफ्तार किया था, जबकि इस मामले की जांच एसटीएफ अंबाला कर रही है। मामले में जमानत को लेकर आरोपी ने 12 अक्तूबर को सेशन कोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


इस याचिका पर सुनवाई 16 अक्टूबर को थी, मगर 13 अक्तूबर सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई, जिसमें उन पर संजीत कुमार की जमानत के लिए झूठे बयान देने का दबाव बनाया गया। जमानत न होने पर और बयान न देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है यह काम कर दो और समझदार बनो। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed